फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pollution Control Board team decided to close 10 jeans dyeing factory in Sonipat of Haryana

सोनीपत: 10 जींस रंगाई की फैक्टरी होंगी बंद, काटे जाएंगे बिजली कनेक्शन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने की कार्रवाई

Tue, 04 Jan 2022 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 04 Jan 2022 10:56 PM IST
सार

प्याऊ मनियारी की रंगाई करने वाली कंपनियों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने कार्रवाई की है। बिजली निगम को मीटर उतारने के आदेश दिए हैं। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र से भी अपशिष्ट पानी के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। 

विज्ञापन
Pollution Control Board team decided to close 10 jeans dyeing factory in Sonipat of Haryana
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित ड्रेन नंबर छह से सैंपल के लिए पानी लेकर आती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने रीवर यमुना मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्यों और हरियाणा स्टेट एन्वायरमेंटल सर्विलांस टास्क फोर्स के साथ मंगलवार को सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया। टीम ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र और प्याऊ मनियारी क्षेत्र की फैक्टरियों से निकलने वाली अपशिष्ट पानी के सैंपल लिए। प्याऊ मनिहारी में जींस रंगाई की दस फैक्टरियों को बंद कराने का निर्णय लिया गया है। इनके बिजली कनेक्शन कटवाए जाएंगे। वहीं बड़ी क्षेत्र से पानी के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।  

विज्ञापन


पानीपत के सामाजिक कार्यकर्ता वरुण गुलाटी के साथ ही अन्य पर्यावरण जागरूकता संगठनों ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र व प्याऊ मनियारी क्षेत्रों में प्रदूषण फैलने की शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि औद्योगिक क्षेत्रों की फैक्टरियां दूषित पानी को बिना शोधित किए ही ड्रेन में डाल रही हैं। जिससे भूजल और यमुना दोनों दूषित हो रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा प्रदूषण जींस रंगाई की ईकाइयों से फैल रहा है। 
विज्ञापन


उसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की टीम प्याऊ मनियारी में पहुंची। वहां पर जींस रंगाई की 10 फैक्टरियों का दूषित पानी सीधे ड्रेन में डाला जाता मिला। इन फैक्टरियों में ट्रीटमेंट प्लांट भी नहीं लगे हैं। इनमें से कुछ को पहले ही सील किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बावजूद सील तोड़कर चलाने की शिकायत मिल रही थी। ऐसे में अब इन फैक्टरियों के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश बिजली निगम को दिए गए हैं। उनके मीटर उतरवाकर उनके मालिकों के नाम-पते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को उपलब्ध कराए जाएंगे। उसके आधार पर संबंधित फैक्टरी के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ड्रेन में छोड़ा जा रहा अपशिष्ट पानी 

रीवर यमुना मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्यों और हरियाणा स्टेट एन्वायरमेंटल सर्विलांस टास्क फोर्स बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची। जहां फैक्टरियों द्वारा बिना शोधित किए ड्रेन में छोड़े जा रहे दूषित पानी के सैंपल लिए। मुख्य सचिव की देखरेख में बनाई गई हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के दो सदस्य डा. पीके दास व डा. जेपी सिंह की टीम ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व भोगीपूर गांव में पहुंचकर ड्रेन में छोड़े जा रहे दूषित पानी के सैंपल लिए। इन सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है।

इसके बाद टीम ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में तीन फैक्टरी के अंदर से गुजरने वाली सीवरेज लाइन की जांच की। उन्हें लगातार शिकायत मिल रही है कि फैक्टरी संचालक बारिश के पानी की निकासी के लिए दबाई गई स्ट्रॉम वाटर लाइन में दूषित पानी छोड़ रहे हैं। जिससे दूषित पानी बिना शोधित किए ड्रेन में जा रहा है। प्रदूषण बोर्ड के आरओ कमलजीत सिंह, एसडीओ विकास ग्रेवाल और उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में दूषित पानी के सैंपल लिए गए। टीम ने भोगीपुर ड्रेन व सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से आधा दर्जन सैंपल लिए। इनकी लैब में जांच करवाई जाएगी। 

टीम जांच करने के लिए चंडीगढ़ से पहुंची थी। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बड़ी औद्योगिक क्षेत्र व भोगीपुर गांव में ड्रेन से सैंपल लिए गए हैं। सैंपल की रिपोर्ट 15 दिन में मिल जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जींस रंगाई की 10 फैक्टरियों के कनेक्शन काटने के आदेश दिए गए हैं। -कमलजीत, कार्यकारी क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed