फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   politics

कार्यकर्ता बोले-हुड्डा प्रेमी अफसरों पर कसें लगाम

Wed, 25 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 25 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार के प्रदेश में एक साल पूरा होने पर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने निकले प्रदेश प्रभारी अनिल जैन और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को फिर बेलगाम नौकरशाही की शिकायत सुनने को मिली। मीडिया से दूरी बनाकर की गई मीटिंग में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सोनीपत और रोहतक जिले में हुड्डा प्रेमी अधिकारियों की पहचान की जाए, क्योंकि कहीं न कहीं उनके दिल मेें अभी भी पूर्व सरकार के लिए जगह है। इसी कारण मौजूदा सरकार की योजनाओं को अमलीजामा नहीं पहना रहे हैं। खास बात यह है कि कार्यकर्ताओं ने मीटिंग में शिक्षा विभाग, बिजली निगम, पब्लिक हेल्थ से लेकर एक आला अधिकारी तक का नाम लिया। पदाधिकारियों की बात सुनने के बाद अनिल जैन से साफ कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिलाएगी। सरकार की योजनाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्वित कराने और उसकी मॉनीटरिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इस संबंध में उनके दिल की बात पार्टी आलाकमान तक पहुंचा दी जाएगी। क्योंकि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर सेक्टर 23 स्थित निजी पैलेस में सोनीपत जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष मीटिंग शुरू हुई। मंच पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन, संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, सांसद रमेश कौशिक व दूसरे पदाधिकारियों के सामने कार्यकर्ताओं ने अपने मन की बात रखी। दो घंटे से अधिक देर तक चली इस बैठक में संगठन के पुराने पदाधिकारियों के साथ-साथ नए कार्यकर्ताओं को भी बोलने का मौका दिया गया। पार्टी के अंदर मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बताया कि ज्यादातर के निशाने पर नौकरशाही रही। किसी ने कहा कि सोनीपत व रोहतक जिले में अब भी पूर्व सीएम हुड्डा के लिए हमदर्दी रखने वाले अधिकारी हैं। वे भाजपा सरकार की नीतियों को सही ढंग से लागू नहीं कर पा रहे हैं। इससे पब्लिक के मन में पार्टी की छवि खराब हो रही है। इस साल तो पार्टी नेता और कार्यकर्ता पब्लिक के सामने यह कहकर बच रहे हैं कि एक साल में सरकार जमी है। अगले साल यह बहाना नहीं चलेगा। क्योंकि पब्लिक काम चाहती है।
विज्ञापन


अधिकारियों के नाम तक लिए कार्यकर्ताओं ने
पार्टी के अंदर मौजूद नेताओं में से एक ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने शिक्षा विभाग, बिजली निगम, पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों का नाम ही नहीं, बल्कि उच्चस्तर के अधिकारी का भी नाम लिया। कहां कि जल्द इन अधिकारियों का इलाज किया जाए। क्योंकि कहीं न कहीं जिले के कुछ अधिकारियों के मन में आज भी हुड्डा प्रेम हिलोरे मार रहा है। ऐसे में नौकरशाही पर लगाम कसना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर माह की जाए कष्ट निवारण समिति की मीटिंग
कार्यकर्ताओं ने कहा कि नौकरशाही को और अधिक जवाबदेह बनाने की जरूरत है। ऐसे में हर माह जिला स्तर पर कष्ट निर्वारण समिति की मीटिंग होनी चाहिए। भाजपा सरकार आने के बाद अब तक सोनीपत जिले में केवल एक बार समिति की मीटिंग हुई है, जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने की थी।

नौकरशाही को बनाया जाएगा जवाबदेह: बराला
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं की विपक्ष भी सराहना करता है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे व्यवस्था को पुख्ता करते हुए अफसरशाही को अधिक जवाबदेह बनाया जाएगा। बाक्स


लापरवाह अधिकारियों से सख्ती से निपटेंगे :जैन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि अधिकारियों को किसी व्यवस्था में ढलने में समय लगता है। एक साल के दौरान अधिकारी सरकार की नीयत को समझ चुके हैं, अगर अब भी अधिकारी लापरवाही बरतेंगे तो सरकार सख्ती से निपटेगी। मीटिंग में सांसद रमेश कौशिक, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत, पूर्व सांसद जितेंद्र मलिक, ललित बत्रा, आजाद सिंह नेहरा, रामचंद्र जांगड़ा, जयसिंह ठेकेदार, सतीश राज देशवाल और रवींद्र दिलावर ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed