{"_id":"3dd52923850420ca4281cdcf535088f6","slug":"political-news-hindi-news-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 को सांपला में तय होगी जाट आंदोलन की रणनीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 को सांपला में तय होगी जाट आंदोलन की रणनीति
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण के लिए जाटों द्वारा 15 फरवरी को हरियाणा बंद का ऐलान स्थगित कर दिया गया है। क्योंकि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जाटों को 31 मार्च तक आरक्षण का समाधान करने का आश्वासन दिया है। अब 14 फरवरी को सांपला में होने वाली तीन जिलों की महापंचायत में आगे की रणनीति तैयार की जाएगाी। यह जानकारी जाट संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मदीना ने दी। मदीना बुधवार को गांव कथूरा में जाटों को महापंचायत में पहुंचने के लिए निमंत्रण दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में आरक्षण लेने के लिए जाटों ने 15 फरवरी को हरियाणा बंद रखने का ऐलान किया था। आरक्षण के लिए मंगलवार को चंडीगढ़ में सीएम आवास पर जाटों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिला था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जाटों को 31 मार्च तक आरक्षण के लिए कोई समाधान निकालने का आश्वासन दिया है और 31 मार्च तक उनके समक्ष जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए उन्होंने चार आईएएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। अशोक मदीना ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस आश्वासन पर जाटों ने 15 फरवरी को हरियाणा बंद करने का ऐलान स्थगित कर दिया है। अब 14 फरवरी को सांपला में सोनीपत, झज्जर और रोहतक जिले की महापंचायत कर आगे की रणनीति का फैसला लिया जाएगा। इस मौके पर वीरेंद्र सांगवान, महेंद्र, रामफल, सोनू, अशोक धनाना, सुरेंद्र व विक्की आदि उपस्थित थे।