{"_id":"0498e366965689aa1b16f02332d5a2b0","slug":"political-news-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी ने किया रास्ता बंद, भाजपा नेताओं ने खुलवाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी ने किया रास्ता बंद, भाजपा नेताओं ने खुलवाया
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल रोड से पुराने डीएसपी कार्यालय और बरोदा रोड के बीच का रास्ता बुधवार को पीडब्ल्यूडी ने बंद कर दिया। इतना ही नहीं विभाग ने रास्ते के बीचोंबीच ईंटें लगवा दी। रास्ता बंद करने का पता जैसे ही भाजपा नेताओं को चला तो वे मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने ईंटों को रास्ते से हटाया और किसी कीमत पर रास्ता न बंद न होने की बात कही। भाजपा नेताओं का कहना है कि रास्ता खोलने के लिए बाकायदा जिला उपायुक्त ने मंजूरी दे रखी है।
उल्लेखनीय है कि गत 4 जनवरी को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने पुराने डीएसपी कार्यालय के बीचोबीच सिविल रोड से बरोदा रोड तक जाने वाले रास्ते को खोल दिया था। नगर परिषद ने उपायुक्त से मंजूरी लेने के बाद रास्ता खोला था। विभाग ने यह कदम जींद रोड फाटक पर बने आरओबी के शुरू होने के बाद से शहरी क्षेत्र में यातायात का दबाव और बरोदा रोड के वाहन चालकों को जींद रोड तक पहुंचाने के चलते लिया था। क्योंकि वाहन चालकों को समता चौक से घूमकर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था। हालांकि अब पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इसकी कोई मंजूरी न होने की बात कह रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इसकी उनसे मंजूरी नहीं ली गई। जिसके चलते कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण बुधवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने टूटी दीवार की जगह ईंटें डलवा कर रास्ता बंद करवा दिया। इस बारे में भाजपा नेताओं को भनक लग गई। इसके बाद भाजपा के गोहाना मंडल के अध्यक्ष बलराम कौशिक, कश्मीर खासा, नरेंद्र बंसल, सत्यनारायण शर्मा और रामकुमार आदि ने मौके पहुंचकर ईंटों को दोबारा से हटा कर रास्ता खुलवा दिया। मंडल अध्यक्ष बलराम कौशिक ने कहा कि यह रास्ता जनहित में खोला गया है। इसके लिए बाकायदा नगर परिषद ने जिला उपायुक्त से मंजूरी ली गई है। उन्होंने कहा कि इस रास्ते को किसी कीमत पर बंद नहीं होने दिया जाएगा। इस पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने एनओसी के लिए उन्हें एक महीने का समय दिया गया है। इसके बाद सभी भाजपा नेता नगर परिषद के कार्यावाहक सचिव रवींद्र से मिले। जिससे नप सचिव ने उन्हें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।