फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   political

825 प्रत्याशियों का जनता आज करेगी फैसला

Sun, 17 Jan 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना Updated Sun, 17 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन

दूसरे चरण का चुनाव रविवार को होने जा रहा है। दूसरे चरण में गोहाना व कथूरा ब्लॉक के पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति और जिला परिषद सदस्य पद के लिए 825 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला दोनों ब्लॉक की जनता आज करेगी। चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को शनिवार को सामान वितरित कर बूथ के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन


शनिवार को देवीलाल स्टेडियम में एसडीएम एवं चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र सिंह की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरित की गई। वहीं, सत्यानंद स्कूल में तहसीलदार हरिओम बिश्नोई की देखरेख में चुनाव सामग्री वितरित हुई। इसके बाद पोलिंग पार्टियां और पुलिसकर्मी अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हुए। रविवार सुबह सात बजे से शाम बाद चार बजे मतदान होगा।
विज्ञापन


825 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
गोहाना और कथूरा ब्लॉक में 651 पंच पद हैं। इनमें से 459 पंचों पर सर्वसम्मति बन पाई। इनमें 261 पुरुष और 198 महिलाएं हैं। गोहाना ब्लॉक में 408 पंच पद में से 275 पद पर सर्वसम्मति बनी, जबकि दो वार्ड खाली रह गए। गोहाना ब्लॉक में 35 पंचायतों में 171 सरपंच चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 104 पुरुष और 67 महिलाएं शामिल हैं। पंच के 131 पदों पर 283 उम्मीदवार हैं। इनमें 193 पुरुष और 90 महिलाएं हैं। ब्लॉक समिति के 24 वार्डों में 91 उम्मीदवार हैं। इनमें 60 पुरुष व 31 महिलाएं शामिल हैं। जिला परिषद के गोहाना ब्लॉक में तीन वार्ड हैं, जिनमें 16 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथूरा ब्लॉक में 243 पंच पद में से 184 पद पर सर्वसम्मति बनी। ब्लॉक छह वार्ड खाली रह गए। इन पद पर कोई भी आवेदन नहीं पहुंचा। गोहाना ब्लॉक में 275 पंचों को निर्विरोध चुना गया। वहीं, दो वार्ड खाली रह गए। कथूरा ब्लॉक में 20 सरपंचों के लिए 99 उम्मीदवार हैं। इनमें 66 पुरुष व 33 महिलाएं शामिल हैं। पंच के 53 उम्मीदवारों के लिए 110 उम्मीदवार हैं। इनमें 75 पुरुष व 35 महिलाएं शामिल हैं।

ब्लॉक समिति के 15 पदों पर 45 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिनमें 31 पुरुष व 14 महिलाएं मैदान में हैं। इसके अलावा जिला परिषद के दो वार्डों में 10 उम्मीदवार हैं, जिनमें छह पुरुष व 4 महिलाएं चुनाव लड़ रहीं हैं। गोहाना व कथूरा के पंच व सरपंच के परिणाम आज ही घोषित कर दिए जाएंगे और ब्लॉक समिति व जिला परिषद के परिणाम 28 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

गोहाना ब्लॉक में 179 व कथूरा ब्लॉक में 106 बूथ
गोहाना ब्लॉक के लिए मतगणना केंद्र देवीलाल स्टेडियम में बनाया गया है। ब्लॉक में 87964 मतदाता हैं और 179 पोलिंग बूथ हैं। कथूरा ब्लॉक का सत्यानंद स्कूल के हॉल में बनाया गया है। ब्लॉक में 52287 मतदाता हैं और 106 पोलिंग बूथ है। शनिवार को सभी कर्मचारियों को चुनाव संबंधी सामान दे दिया गया। प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच कर्मचारी व दो पुलिसकर्मी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जिस जगह पर पांच से ज्यादा बूथ बनाए गए हैं, उन बूथों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं।

पुरानी सब्जी मंडी में दिनभर रोड जाम

चुनाव की फाइनल रिहर्सल एक ही रोड पर होने के कारण सारा दिन पुरानी सब्जी मंडी रोड जाम रहा। सभी चुनाव कर्मचारी अपनी-अपनी गाड़ी रोड पर ही खड़ी कर रिहर्सल के लिए चले गए। ऐसे में अन्य वाहन चालकों को परेशानी हुई। रिहर्सल के दौरान अधिकारियों ने कई बार कर्मचारियों को रोड से गाड़ी हटाने के लिए अनाउंस भी किया, लेकिन हालात जस के तस बने रहे। बाद में पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जाम पर काबू पाया।


क्या बोले एसडीएम
एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए सभी कर्मचारियों को चुनाव का सामान देकर बूथों पर रवाना कर दिया है। चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई हैं। चुनाव के दौरान सभी मतदाताओं का प्रमाण-पत्र देखकर ही मत के लिए अंदर जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed