फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   political analysis six assembly constituency sonipat district

हरियाणा चुनाव परिणामः सोनीपत की चार सीटों पर हाथ ने दिखाया कमाल, दो बार कमल खिला

Fri, 25 Oct 2019 09:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 25 Oct 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
political analysis six assembly constituency  sonipat district
कांग्रेस के सोनीपत से विधायक बने सुरेंद्र पंवार का स्वागत करते सर्मथक व कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

 पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में चार विधानसभा सीटों पर जहां कांग्रेस ने कब्जा जमाया है, वहीं भाजपा ने पहली बार दो सीटें जीतकर इतिहास रचा है। कांग्रेस ने सोनीपत शहर सीट पर 10 साल बाद दोबारा कब्जा जमाया तो राई और गन्नौर सीट गंवाते हुए पहली बार भाजपा के पाले में गई।

विज्ञापन


वहीं, खरखौदा, गोहाना और बरोदा पहले की तरह कांग्रेस के पास ही रहीं। इस तरह पिछले 10 साल से चल रहा आंकड़ा भाजपा ने बदल दिया है, क्योंकि अभी तक जिले की छह विधानसभा सीटों में पांच पर कांग्रेस और एक पर भाजपा का कब्जा था। यह अब चार सीट कांग्रेस तो दो सीट भाजपा के पास हो गई हैं।
विज्ञापन


सोनीपत विधानसभा सीट पर सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है, जहां प्रदेश सरकार में अकेली महिला मंत्री रहीं कविता जैन को कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार ने हराया। इस सीट को सुरेंद्र पंवार ने 10 साल बाद भाजपा से जीतकर एक बार फिर कांग्रेस की झोली में डाल दिया है। राई विधानसभा सीट पर मोहनलाल बड़ौली ने जीत दर्ज करके इतिहास रचते हुए पहली बार इसे भाजपा की झोली में डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के मोहनलाल बड़ौली ने लगातार 10 साल तक विधायक रहे कांग्रेस के जयतीर्थ दहिया को हराया। हालांकि जयतीर्थ दहिया ने कुछ दिन पहले ही अपना इस्तीफा दिया था और उनके चुनाव को कोर्ट भी चंद समय पहले निरस्त कर चुकी है।

गन्नौर विधानसभा सीट पर भी भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज की, जहां निर्मल चौधरी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को हराया। खरखौदा विधानसभा सीट इस बार भी कांग्रेस के पास रही और कांग्रेस के जयवीर वाल्मीकि ने जजपा के पवन कुमार को हराकर जीत दर्ज की।

इस सीट पर भाजपा को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा। गोहाना विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस के जगबीर मलिक ने चौथी बार जीत दर्ज करते हुए लोसुपा सुप्रीमो राजकुमार सैनी को हराया और इस सीट पर भी भाजपा तीसरे स्थान पर रही। बरोदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के श्रीकृष्ण हुड्डा तीसरी बार जीत दर्ज करके विधायक बने।

श्रीकृष्ण हुड्डा ने भाजपा के योगेश्वर दत्त को हराया। इस तरह छह विधानसभा सीटों में चार पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया तो भाजपा को दो सीट मिल सकीं। हालांकि भाजपा अभी तक केवल सोनीपत सीट तक ही सीमित रहती थी और पहली बार उसे दो सीटें मिली हैं। इसलिए भाजपा के लिए यह भी जिले में बढ़त वाली स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed