फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   political analysis of gannuar assembly territory

गन्नौर में कांग्रेस का किला ढहाने के लिए भाजपा ने खेला महिला कार्ड

Wed, 09 Oct 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
political analysis of gannuar assembly territory
भाजपा प्रत्याशी निर्मल चौधरी। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गन्नौर विधानसभा का चुनाव रोचक मोड़ पर है। वर्ष 2000 से इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस का किला ढहाने के लिए भाजपा ने कड़ी घेराबंदी की है और महिला कार्ड खेलते हुए निर्मल चौधरी को मैदान में उतारा है। यहां पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कांग्रेस के कुलदीप शर्मा दो बार के विधायक हैं और हैट्रिक बनाने को बेताब हैं। वहीं भाजपा ने कुलदीप शर्मा को रोकने के लिए उनकी पुरानी प्रतिद्वंदी निर्मल चौधरी को पार्टी में शामिल कर चुनावी जंग में उतारा है। निर्मल पिछली बार इनेलो के टिकट पर कुलदीप शर्मा को टक्कर दे चुकी हैं। अब देखना यह होगा कि कुलदीप शर्मा भाजपा की इस घेराबंदी को कैसे तोड़कर जनता का विश्वास जीतेंगे। वहीं निर्मल चौधरी के सामने भी दिग्गज कांग्रेसी के गढ़ को ध्वस्त करके अपनी काबिलियत दिखा पाने की भी चुनौती है।
विज्ञापन

गन्नौर विधानसभा सीट (2009 से पहले कैलाना) पर वर्ष 2000 से अभी तक कांग्रेस का कब्जा रहा है। जहां से वर्ष 2000 व 2005 में कांग्रेस के टिकट पर जितेंद्र सिंह मलिक ने जीत दर्ज की। वहीं वर्ष 2009 व 2014 में कांग्रेस के टिकट पर कुलदीप शर्मा विधायक बने हैं। कुलदीप शर्मा ने 2009 में इनेलो के कृष्ण गोपाल त्यागी को हराया तो 2014 में इनेलो की निर्मल चौधरी को मात देकर विधानसभा पहुंचे। इस बार फिर से कांग्रेस ने कुलदीप शर्मा को मैदान में उतारा है। वह तीसरी बार जीतकर हैट्रिक बनाने के लिए बेताब हैं। वहीं उनकी घेराबंदी करने के लिए भाजपा ने पिछली बार के चुनाव में प्रतिद्वंदी रहीं निर्मल चौधरी को चुनावी मैदान में उतरा है। जबकि इनेलो से बिजेंद्र व जजपा से रणधीर सिंह भी चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि भाजपा निर्मल के नाम पर महिला कार्ड खेलकर कैसे कांग्रेस के किले को ध्वस्त करेगी। जानकारों का मानना है कि कांग्रेस के इस गढ़ को फतह करने लिए भाजपा के रणनीतिकार क्या चमत्कार करेंगे।
विज्ञापन

गन्नौर क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे
गन्नौर क्षेत्र में एक भी सरकारी कॉलेज नहीं हैं। वहां केवल एक निजी कॉलेज है, जिसमें कम सीटें होने के साथ ही विषय भी ज्यादा नहीं हैं। इस कारण अधिकतर युवक-युवतियों को 15 से 30 किलोमीटर तक दूर सोनीपत या पानीपत के कॉलेजों में दाखिला लेकर पढ़ाई करनी पड़ती है। यह गन्नौर क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मंडी का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जिससे किसानों को सब्जी व फूल बेचने के लिए दिल्ली की मंडियों में जाना पड़ रहा है। गन्नौर क्षेत्र में लगने वाली रेल कोच फैक्ट्री का काम शुरू होने को भाजपा अपने सबसे बड़े विकास कार्यों में शामिल कर रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा।

कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed