फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Polio drops administered to over 1.50 lakh children; MLA launched the campaign.

Sonipat News: 1.50 लाख से ज्यादा बच्चाें को पोलियाे की खुराक पिलाई, विधायक ने किया अभियान का शुभारंभ

Mon, 29 Jun 2026 04:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Jun 2026 04:20 AM IST
विज्ञापन
Polio drops administered to over 1.50 lakh children; MLA launched the campaign.
फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में नौनिहाल को पोलियो की खुराक पिलाते विधायक निखिल मदान। स्रोत:
सानीपत। विधायक निखिल मदान ने राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को नागरिक अस्पताल स्थित पीपीसी सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की।
विज्ञापन

28 से 30 जून तक जिले के करीब 2 लाख से अधिक 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पहले दिन 1.50 लाख से ज्यादा बच्चाें को पोलियाे की खुराक पिलाई।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने कहा कि भारत को स्थायी रूप से पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं, जनसहभागिता के माध्यम से ही इस अभियान को पूर्ण सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा पोलियोरोधी खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। अभिभावकों सभी बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं। घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीमों का भी पूरा सहयोग करें।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज यादव ने बताया कि राष्ट्र व्यापी पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में विभिन्न पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। विभाग की टीमें 28 व 29 जून को घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाएंगी ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे।

इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी, डीएमएस डॉ. आदित्य, स्वास्थ्य निरीक्षक ईश्वर लाल भी मौजूद रहे।
बच्चों को पिलाई पल्स पोलियो की खुराक
गांव कंवाली स्थित सब सेंटर पर पोलियाे अभियान चलाया गया। रविवार को पहले दिन बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान के दौरान आयुष व अमिता दहिया ने जिले के गांव की एक डिस्पेंसरी पर बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। आयुष व अमिता दहिया ने अभिभावकों का आह्वान किया कि सभी माता-पिता अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं।

फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में नौनिहाल को पोलियो की खुराक पिलाते विधायक निखिल मदान। स्रोत:

फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में नौनिहाल को पोलियो की खुराक पिलाते विधायक निखिल मदान। स्रोत:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed