फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police will bring Poonam on production warrant in the double murder case in Bhavad.

Sonipat News: भावड़ में हुए दोहरे हत्याकांड में पूनम को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस

Sun, 07 Dec 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 07 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Police will bring Poonam on production warrant in the double murder case in Bhavad.
फोटो :02: आरोपी पूनम।
गोहाना । चार मासूमों की हत्या की आरोपी पूनम अब गांव भावड़ में हुए दोहरे हत्याकांड में भी कानून के शिकंजे में आने वाली है। बरोदा थाना पुलिस 16 दिसंबर को अदालत में प्रोडक्शन वारंट के लिए अर्जी दाखिल करेगी। अदालत से अनुमति मिलते ही पूनम को रिमांड पर लेकर घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

भावड़ में पौने तीन साल पहले 12 जनवरी 2023 में अपने बेटे शुभम और भांजी इशिका की हत्या के मामले में पूनम पर अब आधिकारिक रूप से शिकंजा कसने की तैयारी है। तब परिवार ने पोस्टमार्टम तक नहीं कराया था। पति नवीन ने बरोदा थाने में पूनम के खिलाफ अपने बेटे शुभम और भांजी इशिका की हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पूनम पर आरोप है कि उसने घर में मौजूद पानी स्टोरेज टैंक में पहले भांजी इशिका को डुबोया और पकड़े जाने के डर से एक घंटे बाद बेटे शुभम को डुबोकर मौत के घाट उतार दिया था। पानीपत में विधि की हत्या का खुलासा होने के बाद यह पुरानी वारदात भी उजागर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति नवीन की शिकायत के बाद दर्ज हुए इस नए केस में पुलिस हत्या कैसे की गई, वारदात के बाद शवों को टैंक में डालने का उद्देश्य क्या था, क्या किसी और की भूमिका भी जैसे सवालों की स्पष्टता के लिए पूनम से मनोचिकित्सक की निगरानी में पूछताछ करेगी।
सीन रिक्रिएट करने से खुलेंगे कई रहस्य

माना जा रहा है कि पुलिस पूनम को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएट करना चाहती है। जांच के दौरान घर के उस पानी स्टोरेज टैंक की गहन जांच होगी जहां दोनों बच्चों के शव मिले थे। वारदात की सटीक टाइम लाइन तय की जाएगी। वारदात के समय की पूनम की मानसिक स्थिति का आकलन किया जाएगा। एफएसएल टीम पहले ही घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा चुकी है। उन्हें पूनम की निशानदेही से और मजबूत किया जाएगा।
सीरियल किलिंग जैसे पैटर्न की जांच भी होगी
पानीपत के नौल्था में विधि व सिवाह गांव में जिया की हत्या कबूलने के बाद आशंका है कि पूनम के भीतर साइको पैटर्न विकसित हो चुका था। रिमांड के दौरान पुलिस उसके मनोवैज्ञानिक ट्रिगर्स, पूर्व घटनाओं से कनेक्शन और हत्या से पहले व बाद की गतिविधियों की भी जांच करेगी।


अदालत से प्रोडक्शन वारंट मंजूर होते ही पूनम को रिमांड पर लेकर हर पहलू से जुड़े जवाब खोजे जाएंगे। वारदात का सीन रिक्रिएट कर साक्ष्यों को मजबूत किया जाएगा। सभी घटनाओं के बीच संबंध भी खंगाला जाएगा। -राहुल देव, एसीपी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed