फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police used to drive away if they went with the complaint of cyber fraud

साइबर ठगी की शिकायत लेकर जाता तो भगा देती थी पुलिस

Fri, 11 Nov 2022 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Police used to drive away if they went with the complaint of cyber fraud
साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करने की बजाय पुलिस पीड़ित को भगा देती थी। बार-बार पुलिस स्टेशन जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। जिस पर उन्होंने मामले की शिकायत सीएम विंडो और उपायुक्त से की है। डीएसपी की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने अब सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जमालपुर निवासी कुलदीप ने उपायुक्त और सीएम विंडो पर भेजी शिकायत में कहा है कि वह एक दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करते हैं। उन्होंने मई में अपना मोबाइल बिक्री के लिए एक साइट पर डाला था। उसके बाद साइबर ठगों ने मोबाइल खरीदने और उसका भुगतान भेजने का झांसा देकर उनसे 36 हजार रुपये की ठगी कर ली। उनके खाते से दो मई को छह बार में 36 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने ओल्ड सिटी चौकी पुलिस को साइबर ठगी की शिकायत दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। वह 19 मई को पुलिस चौकी पर गए तो वहां पुलिसकर्मी अनिल कुमार ने शिकायत वापस लेने का पत्र लिखवा लिया। विरोध करने पर उसे चुप करा दिया गया। उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। उपायुक्त और सीएम विंडो पर की गई शिकायत की जांच डीएसपी ने की। उन्होंने आरोपों को सही पाया और मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। अब सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब मामले की जांच अनिल कुमार को ही सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed