{"_id":"68ffcadc3ca23b64810620ab","slug":"police-to-take-lawrence-gang-member-lakhwinder-on-production-warrant-sonipat-news-c-197-1-snp1001-144364-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे लखविंदर को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे लखविंदर को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी पुलिस
Tue, 28 Oct 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
गोहाना । लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य लखविंदर को गोहाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। उस पर गोहाना के एक ठेकेदार से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने व रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप है। एसटीएफ ने उसे अमेरिका से प्रत्यर्पित करने के बाद गिरफ्तार किया था।
कैथल जिले के तितराम गांव निवासी लखविंदर का नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। फरवरी 2023 में गोहाना के जल विभाग के ठेकेदार सुमित के पास व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का आदमी बताते हुए कहा था कि एक करोड़ रुपये तुरंत भेज दो वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।
जब ठेकेदार ने अपनी आर्थिक स्थिति सही न होने की बात कहकर पैसे देने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने लगातार धमकी भरे संदेश भेजे। संदेश में लिखा था कि इतनी गोली मारेंगे कि समझ नहीं आएगी। ठेकेदार ने शहर थाना गोहाना में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
एसटीएफ हरियाणा ने जांच के दौरान पता लगाया कि इस वारदात के पीछे लखविंदर का हाथ था जो भागकर अमेरिका चला गया था। वहां से अब उसे प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। आरोपी पर सोनीपत, महम समेत कई जिलों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गोहाना के ठेकेदार से रंगदारी मांगने के केस में स्थानीय पुलिस भी लखविंदर को पूछताछ में शामिल करने की तैयारी कर रही है।