फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police seized 11 thousand challan after seizing BJP leader's bike

भाजपा नेता की बाइक जब्त कर पुलिस ने थमाया 11 हजार का चालान

Fri, 23 Apr 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Police seized 11 thousand challan after seizing BJP leader's bike
गोहाना। शहर की समता चौकी पुलिस की टीम ने शुक्रवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री की बाइक जब्त करके 11 हजार रुपये का चालान काटा। इस पर भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बगैर कागजात देखे कार्रवाई की है। उनका दावा है कि उनके पास बाइक के पूरे कागजात थे। वहीं चौकी प्रभारी का कहना है कि बाइक पर न तो नंबर प्लेट थी, न ही कागजात पूरे थे।
विज्ञापन

भाजपा नेता राज सिंह पटवा ने बताया कि वह शहर में किसी काम के लिए अपने बेटे साहिल के साथ बाइक पर गया था। रास्ते में समता पुलिस चौकी की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिसकर्मी ने उनकी बाइक को रुकवा लिया। इस पर उसने पुलिसकर्मी को अपना परिचय दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मी भड़क गए और बाइक को जब्त करने की बात कही। राज सिंह के अनुसार उनके पास बाइक के पूरे कागज थे, बावजूद इसके पुलिस ने 11 हजार का चालान काट दिया। पुलिस कर्मी जानबूझकर जनता को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

चौकी में नियुक्त एएसआई वेदपाल की टीम शुक्रवार को वाहनों की जांच कर रही थी। टीम ने जिस बाइक को जब्त किया है उस पर न नंबर प्लेट थी और न उसकी आरसी व लाइसेंस था। बाइक दरियापुर बस्ती निवासी रामकिशन के नाम से है। यही नहीं बाइक पर तीन व्यक्ति सवार थे। टीम ने किसी दुर्भावना से चालान नहीं किया है। - अशोक कुमार, समता पुलिस चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed