फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police rescued two cows from the canal safely

Sonipat News: पुलिस ने नहर से दो गायों को निकाला सुरक्षित

Fri, 01 Aug 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 01 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Police rescued two cows from the canal safely
फोटो 21नहर से गाय को बाहर निकालते पुलिस कर्मी व अन्य।स्रोत प्रवक्ता - फोटो : पुलिस
नारनौल। शहर नारनौल पुलिस की टीम ने बारिश के मौसम में नहर में फंसी दो गायों को निकाल लिया। पुलिस कंट्रोल रूम को कुलताजपुर रोड के पास नहर में दो गायों के गिरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना शहर नारनौल के प्रबंधक, निरीक्षक मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का आंकलन किया और गायों को सुरक्षित निकालने के लिए तुरंत एक जेसीबी की व्यवस्था की। पुलिस टीम और जेसीबी ऑपरेटर के अथक प्रयासों से, दोनों गायों को बिना किसी चोट के नहर से बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों ने नारनौल पुलिस के इस मानवीय और त्वरित कार्य की जमकर सराहना की है। निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस हमेशा जनसेवा के लिए तत्पर है और किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों की सहायता के लिए तैयार रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed