फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police recovered 14 animals from the canter

Sonipat News: पुलिस ने कैंटर से बरामद किए 14 पशु

Sun, 27 Oct 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 27 Oct 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Police recovered 14 animals from the canter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। पीपली स्थित केएमपी टोल प्लाजा के पास पुलिस ने एक कैंटर से 14 पशुओं को बरामद किया है। पुलिस ने पशु कल्याण कार्यकर्ता प्रियंका की शिकायत पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पशु कल्याण कार्यकर्ता प्रियंका ने शुक्रवार को पुलिस को सूचना देकर केएमपी के पीपली टोल प्लाजा पर बुलाया। उन्होंने एक कैंटर में 14 पशुओं को ठूंस कर भरे जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब कैंटर की जांच की तो उसमें से 11 भैंस, दो कटिया व एक कटड़ा मिला, जिन्हें कैंटर के अंदर ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। कैंटर चालक ने अपनी पहचान हिसार के उगालन निवासी सोनू के रूप में दी। उसने बताया कि सभी पशु जींद के ईटल कलां के रहने वाले श्रीभगवान के हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे हैं। कैंटर में फट्टे लगाकर एक केबिन बनाया गया था, जिसमें मीनू, मुकेश, सुमित, अजमेर सोते हुए मिले। पुलिस ने पशुओं सहित कैंटर को कब्जे में ले लिया। सभी छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed