फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police ran on the notice of ransom demand of chicken trader, found injured

Sonipat News: मुर्गा व्यापारी को बंधक बना फिरौती मांगने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, घायल मिला

Mon, 17 Apr 2023 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police ran on the notice of ransom demand of chicken trader, found injured
गन्नौर। डायल 112 पर रविवार देर रात पानीपत के एक मुर्गा व्यापारी को गढ़ी कलां गांव के निकट बंधक बनाकर फिरौती मांगने की सूचना मिली। व्यापारी के बड़े भाई ने गढ़ी कलां गांव में पहुंच कर डायल 112 पर फोन कर इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर आई और संबंधित थाना गन्नौर पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद थाना गन्नौर के साथ थाना बड़ी औद्योगिक क्षेत्र पुलिस भी मौके पर पहुंची और मुर्गा व्यापारी से मामले की जानकारी ली। असंध रोड पानीपत निवासी असलम ने बताया कि उनके छोटे भाई सरफराज की पानीपत सेक्टर-29 में दुकान है। रविवार शाम उनके भाई के पास गढ़ी कलां के एक व्यक्ति का फोन आया। उस व्यक्ति ने मुर्गे के व्यापार के लिए सरफराज को गांव गढ़ी कलां बुलाया। जिसके बाद सरफराज गढ़ी कलां चला गया था। इसके बाद एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उनके भाई को उन्होंने बंधक बना रखा है। उसने उसे छोड़ने के लिए 2 लाख रुपये मांगे। जिसके बाद वह गढ़ी कलां पहुंचा और डायल 112 पर जानकारी दी। असलम से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने सरफराज को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गढ़ी कलां के खेत से ढूंढ निकाला। वह वहां पर अर्द्धनग्न व घायल अवस्था में पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवा दिया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन सरफराज के परिजन उसे उपचार के लिए पानीपत के निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

- पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ था झगड़ा : थाना प्रभारी
इस बारे में गन्नौर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि अभी पुलिस के पास घायल पक्ष की तरफ से लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के संज्ञान में आया है कि दोनों पक्ष एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं। दोनों पक्षों ने पहले साथ मिलकर शराब पी थी। इस बीच पैसों के लेन-देन को लेकर उनका झगड़ा हो गया। अपहरण और फिरौती की बात सामने नहीं आई है। घायल पक्ष की तरफ से पुलिस को शिकायत मिलने के बाद ही जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed