फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police raid continues in search of murdered son

Sonipat News: हत्यारोपी बेटे की तलाश में पुलिस की दबिश जारी

Wed, 10 Apr 2024 04:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Apr 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Police raid continues in search of murdered son
राई सोनीपत। गांव खेड़ी मनाजात में मां की धारदार हथियार से वार कर हत्या करने के बाद भागे आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। पुलिस की तीन टीम आरोपी की तलाश में लगी है। गांव खेड़ी मनाजात निवासी निर्मला (49) की रविवार दोपहर बाद घर के अंदर चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी। महिला के पति बलराज ने पुलिस को बताया था कि जब घर लौटे तो देखा कि इकलौता बेटा नवीन अपनी मां को चाकू मार रहा था। उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह धमकी देकर भाग गया था। वह पत्नी निर्मला को लेकर अस्पताल गए तो उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बलराज ने पुलिस को बताया है बेटे का गांव की महिला संग मेलजोल था। यह उन्हें और परिवार को पसंद नहीं था। उसे रोकने पर उसने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि तीन टीम आरोपी की तलाश में लगी है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed