फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police officers appointed with duty magistrates for nationwide strike

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी नियुक्त किए

Mon, 28 Mar 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police officers appointed with duty magistrates for nationwide strike
सर्व कर्मचारी संघ, कर्मचारी महासंघ समेत कई ट्रेड यूनियनों ने 28 व 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एलान किया है। इस दौरान कोई भी असामाजिक व शरारती तत्व हड़ताल में शामिल होकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दें, इसको देखते हुए उपायुक्त ललित सिवाच ने जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए हैं। उनके साथ पुलिस अधिकारियों को भी लगाया गया है। इसके साथ ही अतिरिक्त उपायुक्त शांतनु शर्मा को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि शहर थाना क्षेत्र में एसडीएम शशि वसुंधरा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उनके साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर थाना प्रभारी वजीर सिंह को लगाया गया है। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में बीडीपीओ मनीष मलिक के साथ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार को लगाया गया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार प्रदीप के साथ थाना प्रभारी सवित कुमार को लगाया गया है। सदर थाना क्षेत्र में बीडीपीओ अमित मान के साथ थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह को लगाया गया है। बड़ी थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार शिवराज के साथ थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार को लगाया गया है। थाना राई क्षेत्र में नायब तहसीलदार अंकित के साथ थाना प्रभारी देवेंद्र को लगाया गया है। कुंडली थाना क्षेत्र में बीडीपीओ दीपिका शर्मा के साथ थाना प्रभारी रवि कुमार को लगाया गया है।
विज्ञापन

बहालगढ़ थाना क्षेत्र में बीडीपीओ मनोज कौशल के साथ थाना प्रभारी ऋषिकांत व मुरथल थाना क्षेत्र में चीनी मिल के प्रबंध निदेशक जितेंद्र जोशी के साथ थाना प्रभारी सुमित को लगाया गया है। गन्नौर थाना क्षेत्र में तहसीलदार रविंद्र हुड्डा के साथ थाना प्रभारी धीरज कुमार व मोहाना थाना क्षेत्र में जिला परिषद के अतिरिक्त सीईओ रोहित कुमार के साथ थाना प्रभारी दिलबाग सिंह को लगाया गया है। खरखौदा थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार अशोक कुमार के साथ थाना प्रभारी जसपाल सिंह, गोहाना शहर थाना क्षेत्र में एसडीएम आशीष कुमार के साथ थाना प्रभारी बदन सिंह, सदर थाना क्षेत्र गोहाना में नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार के साथ थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह और बरोदा थाना क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अशोक कुमार के साथ थाना प्रभारी नीरज को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed