{"_id":"660a168d2709082e9d0d9136","slug":"police-launched-operation-attack-34-accused-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116104-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पुलिस ने चलाया ऑपरेशन आक्रमण अभियान, 34 आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पुलिस ने चलाया ऑपरेशन आक्रमण अभियान, 34 आरोपी दबोचे
Mon, 01 Apr 2024 07:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन आक्रमण अभियान चलाकर 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह मामले में शराब की अवैध तस्करी व अवैध शस्त्र अधिनियम के हैं। यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले 81 वाहन चालकों के चालान भी किए गए।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन के निर्देश पर रविवार को अभियान चलाया गया। इसमें सभी पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त उपायुक्तों के नेतृत्व सभी सहायक पुलिस आयुक्तों के साथ कुल 92 पुलिस टीमों में 476 जवानों ने एक साथ भाग लिया। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 34 आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत पांच मामले दर्ज करते हुए 707 बोतल देशी शराब व छह बोतल बीयर बरामद की। अवैध शस्त्र अधिनियम में एक आरोपी को पकड़कर देशी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए। पुलिस की टीमों ने सड़क पर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली और नियमों की उल्लंघना करने वाले 81 चालकों के चालान किए गए और उन्हें जागरूक किया। पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने कहा कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।