फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police is looking for clues of the accused who cheated them of Rs 1.78 crore through digital arrest

Sonipat News: डिजिटल अरेस्ट कर 1.78 करोड़ ठगने के आरोपियों का सुराग लगा रही पुलिस

Wed, 27 Nov 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 27 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police is looking for clues of the accused who cheated them of Rs 1.78 crore through digital arrest
सोनीपत। मॉडल टाउन निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी को झांसे में लेकर डिजिटल अरेस्ट कर 1.78 करोड़ रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दिया है। पुलिस ठगों के मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन निवासी विनोद चौधरी ने साइबर थाना पुलिस को बताया था कि 6 नवंबर को उनके मोबाइल पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा था कि आपका नाम अशोक गुप्ता मनी लॉन्ड्रिंग केस आया है। आपके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हैं। इसके साथ ही उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर मुकदमा नंबर की डिटेल और गिरफ्तारी वारंट की कॉपी भेजी गई थी। पीड़ित ने उन्हें बताया था कि वह किसी रिश्तेदार के निधन पर फरीदाबाद आए हैं। वह 11 नवंबर को सोनीपत जाएंगे। बाद में 12 नवंबर को फिर से आई थी। उनसे 14 से 20 नवंबर तक छह दिन में अलग-अलग खातों में 1 करोड़ 78 लाख 55 हजार आरटीजीएस से डलवाए गए थे। 17 नवंबर को गिरफ्तार होने का डर दिखाकर उन्हें दो दिन होटल में रहने को मजबूर किया था। बाद में उन्हें पता लगा था कि उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया गया था। उनके बयान पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले में गहनता से जांच शुरू कर दी है। दो टीम मामले में सबूत जुटा रही है। ठगों के मोबाइल नंबर व खातों का खंगालकर उन तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed