फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police increased the scope of investigation, will take help of cyber

Sonipat News: पुलिस ने बढ़ाया जांच का दायरा, साइबर की लेगी मदद

Tue, 04 Jul 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police increased the scope of investigation, will take help of cyber
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना में दर्ज कर्ज के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। दो अन्य टीम गठित करने के साथ ही साइबर की टीम की भी मदद ली जाएगी। इसके साथ ही आरोपियों के तार उत्तर प्रदेश के नोएडा से भी जुड़ गए हैं। पुलिस वहां भी दबिश देगी। मामले में पुलिस लगातार तार जोड़ रही है। गांव देवड़ू निवासी श्रीपाल ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि करीब ढाई महीने वह कर्ज लेने के लिए सिद्धार्थ कॉलोनी में गया था। वहां उसे झांसे में लेकर नए सदस्य बनाने के नाम पर ठगी की गई थी। बाद में पता लगा था कि वह 50 लाख से अधिक की ठगी कर चुके हैं। श्रीपाल ने पुलिस को बताया था कि आरोपी अमित अग्निहोत्री उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद की गंगा नगर कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस मामले में बैंक खाते की जांच की तो वहां राशि नहीं मिली थी। अब पुलिस ने मामले में दो अन्य टीम गठित करने के साथ ही साइबर टीम की मदद मांगी है। पुलिस मामले में नोएडा तक दबिश देगी। पता लगा है कि वहां पर भी जांच की जाएगी। आरोपी वहां भी कार्यालय चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed