{"_id":"62f9500edad3613d55233dde","slug":"police-increased-security-for-independence-day-checked-hotels-and-dhabas-along-the-highway-sonipat-news-rtk6551733117","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, हाईवे के साथ होटल-ढाबों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, हाईवे के साथ होटल-ढाबों की जांच की
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 44 पर मुरथल के पास वाहनों को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट करती पुलिस। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी है। रविवार को गुप्तचर विभाग, आईबी व पुलिस की टीमों ने सघन जांच अभियान चलाया। जिसमें होटल व ढाबों को जांचा गया। इसके साथ ही शाम को दिल्ली में भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। हाईवे पर जाम की स्थित न बने इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए। पुलिस ने अलग-अलग मार्गों से वाहनों को बाहरी दिल्ली की तरफ रवाना किया। जहां से उन्हें गंतव्य की तरफ भेजा गया।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। पुलिस ने होटलों में रजिस्टर को चेक किया। एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि होटल संचालकों को आदेश दिए गए हैं कि वह उनके पास ठहरने वाले लोगों की एंट्री रजिस्टर में जरूर करें और बगैर पहचान पत्र किसी को भी होटल का कमरा ना दें। पुलिस सडक़ों पर रहकर संदिग्धों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हर वाहन की गहनता से जांच कर ही आगे जाने दिया जा रहा है। इसके लिए 30 नाके लगाए गए हैं। रात भर पुलिस, राइडर, पीसीआर व डायल-112 की टीम वाहनों की जांच करेगी।
भारी वाहनों का प्रवेश दिल्ली में किया बंद
दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश रविवार शाम छह बजे से रोक दिया गया। ऐसे में वाहनों को गन्नौर, मुरथल व बहालगढ़ से रूट डायवर्ट कर निकाला गया। पुलिस ने इसके लिए पानीपत पुलिस से भी मदद ली। पानीपत से भी वाहनों का रूट डायवर्ट कराया गया, जिससे जिले में जाम के हालत बनने से रोके गए।
विज्ञापन
रूट मैप जारी होने से जाम से बच सके वाहन
नेशनल हाईवे से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश रोकने से चालक ट्रकों को सड़क किनारे खड़े कर देते थे। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। इस बार एसपी हिमांशु गर्ग ने पहले ही रूट मैप जारी कर दिया था। इसके लिए गन्नौर, मुरथल व बहालगढ़ से वाहनों का रूट बदल दिया गया था। साथ ही पानीपत पुलिस को पहले ही वाहनों को ज्यादा संख्या में नहीं आने देने को कहा गया था। जिसका असर भी दिखाई दिया। पहली बार हाईवे पर जाम की स्थिति दिखाई नहीं दी। भारी वाहनों को हाईवे पर कुंडली बॉर्डर तक जाने ही नहीं दिया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर व्यापक कदम उठाए गए हैं। सुरक्षा में किसी तरह की कोताही सहन नहीं होगी। पुलिस टीमों के साथ ही पीसीआर, राइडर लगातार गश्त कर रहे हैं। वाहनों को रोककर जांच के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। भारी वाहनों के दिल्ली में प्रवेश से रोक के चलते उनके रूट पहले से ही डायवर्ट कर दिए गए। हाईवे पर जाम की स्थिति नहीं बनने दी गई। -हिमांशु गर्ग, एसपी सोनीपत