{"_id":"69ff1d6eab8cb84cf4030a70","slug":"police-force-took-out-flag-march-in-view-of-elections-sonipat-news-c-197-1-snp1007-153697-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चुनाव के मद्देनजर पुलिस बल ने निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चुनाव के मद्देनजर पुलिस बल ने निकाला फ्लैग मार्च
Sat, 09 May 2026 05:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 09 May 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस आयुक्त व अन्य अधिकारी। स्रोत प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नगर निगम का आज होने वाला चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से पुलिस ने पुलिस आयुक्त ममता सिंह के नेतृत्व में शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का संदेश देना था।
फ्लैग मार्च छोटूराम चौक, मिशन चौक, कालूपुर चुंगी, परशुराम चौक, अग्रसेन चौक, जटवाड़ा, सेक्टर-15, फाजिलपुर, रायपुर, बहालगढ़ चौक, राई से नरेला रोड होते हुए आईटीआई चौक तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने विभिन्न बाजारों, मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मार्च में पुलिस अधिकारियों ने आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी चुनाव में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान में सहयोग करने की अपील की।