फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police engaged in identifying the three youths from CCTV footage

Sonipat News: सीसीटीवी फुटेज से तीनों युवकों की पहचान में जुटी पुलिस

Thu, 20 Jun 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Police engaged in identifying the three youths from CCTV footage
गोहाना। शहर के सिविल रोड स्थित कैफे में सहेली के साथ पार्टी करने आई एक छात्रा की जहर देकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। विभिन्न जगहों पर जाकर सीसीटीवी में दिखाई दे रहे तीन युवकों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

गोहाना क्षेत्र के जगन्नाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी 18 वर्षीय बेटी मंगलवार की सुबह गोहाना महाविद्यालय जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन महाविद्यालय न जाकर अपनी सहेली के साथ सिविल रोड स्थित कैफे में पार्टी करने चली गई और तीन युवकों ने कैफे में उनकी बेटी को जहर दे मार डाला। आरोपी युवक छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज ले गए।जब चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया तो दोनों युवक मौके से भाग गए। युवकों की पहचान रोहित व सचिन के रूप में हुई है। पुलिस ने कैफे में जाकर सीसीटीवी की जांच की है और सीसीटीवी के आधार पर तीनों युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस छात्रा की हत्या के मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कैफे संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। -इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, शहर थाना गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed