फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police did not produce an independent witness nor did they conduct an identification parade, the accused in the canter robbery case were acquitted.

Sonipat News: पुलिस ने स्वतंत्र गवाह बनाया न शिनाख्त परेड कराई, कैंटर लूट के आरोपी बरी

Sun, 25 Jan 2026 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 25 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police did not produce an independent witness nor did they conduct an identification parade, the accused in the canter robbery case were acquitted.
विज्ञापन

रोहतक। साल 2018 में धान से भरा कैंटर लूट के चार आरोपियों को एएएसजे कपिल राठी की अदालत ने बरी कर दिया। इनमें झज्जर के छारा निवासी अमन, पेलपा निवासी जसबीर उर्फ जस्सा, जींद के जुलाना निवासी राकेश उर्फ काला व हिसार के ढंढूर निवासी पालाराम शामिल हैं। पुलिस न तो स्वतंत्र गवाह बनाए और न ही आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई।
सोनीपत जिले के गांव गंगाना निवासी विक्रम उर्फ सोनू ने 26 जनवरी 2018 की महम थाने में शिकायत दी थी कि वह रात करीब साढ़े नौ बजे महम से जुलाना मंडी में धान से भरा कैंटर लेकर जा रहे थे। साथ में बिजेंद्र भी था।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे जब वे गांव भैणी चंद्रपाल पहुंचे तो कार सवार चार युवकों ने पीटा। फिर चाकू निकालकर बिजेंद्र की गर्दन पर रख दिया। उसे अपनी कार में खींच लिया। इनमें से दूसरे युवक ने ट्रक में ड्राइविंग सीट ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बेडवा गांव के पास पहुंचे तो दोनों को कार से बाहर फेंक दिया और कैंटर लूट ले भाग गए। फरवरी 2019 में पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने सह आरोपी जसबीर, दीपक व राकेश के साथ मिलकर धान से भरे कैंटर को लूटा था। पता चला कि आरोपियों ने कैंटर व माल को बेच दिया। आरोपी दीपक की पहले ही हत्या हो चुकी थी।


अदालत में सुनवाई के दौरान गवाहों ने कहा कि उनके साथ वारदात नकाबपोश युवकों ने अंजाम दी थी। ऐसे में आरोपियों के चेहरे नहीं पहचान सकते। आरोपियों से नकदी बरामदगी के समय भी स्वतंत्र गवाह नहीं बनाए गए। इसका फायदा आरोपी पक्ष को मिला। चारों आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed