फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police brought the accused of robbery from Jhajjar district on production warrant

लूट के आरोपियों को झज्जर जिले से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Wed, 15 Jun 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Police brought the accused of robbery from Jhajjar district on production warrant
खरखौदा। सोहटी से बहादुरगढ़ मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर हुई लूट की वारदात को अंजाम देने के तीन आरोपियों को सैदपुर चौकी पुलिस झज्जर जिले से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपियों को अदालत में पेेश कर दो दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। आरोपी मनीष झज्जर के गांव छारा, मंजीत व राहुल झज्जर के गांव भदानी के रहने वाले है।
विज्ञापन

बरोणा निवासी नवीन ने 27 मई को शिकायत दी थी कि वह केएसके पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। वह सहकर्मी झज्जर के गांव लडरावण निवासी राहुल, टैंकर सहायक आकाश व गढी कुंडल निवासी प्रवीण के साथ पंप पर मौजूद था। शाम करीब साढ़े सात बजे एक बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश युवकों ने अपनी बाइक में 700 रुपये का तेल डलवाया और पैसे देने की बजाय पंप पर ही इधर-उधर घूमने लगे। जब उसने पैसे मांगे तो युवकों ने पिस्तौल निकाली और उस पर तानते हुए उसकी जेब से पैसे निकाल लिए। वहीं दो अन्य ने भी पिस्तौल निकालते हुए उसके अन्य सहकर्मियों पर पिस्तौल तानी और राहुल का मोबाइल व उसकी जेब से पैसे लूट लिए। जिसके बाद एक बदमाश उसे पिस्तौल के बल पर मैनेजर के कमरे में ले गया और वहां पर रखी अलमारी से भी पैसे निकलवाए और मौके से भाग गए। बदमाश करीब 50 हजार रुपये की लूट को अंजाम देकर भाग गए थे।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी रमेश चंद्र का कहना है कि आरोपितों को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों पर सोनीपत जिले के साथ ही अन्य जिलों में लूट सहित अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed