{"_id":"684048ca7c5055fa8705ea7b","slug":"police-arrested-two-accused-in-sonipat-for-sarpanch-kidnapping-2025-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में अपहरण: मौका पाते ही गाड़ी से कूदा सरपंच हिमाचल, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में अपहरण: मौका पाते ही गाड़ी से कूदा सरपंच हिमाचल, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार
Wed, 04 Jun 2025 06:53 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 04 Jun 2025 06:53 PM IST
सार
सरपंच का पिस्तौल के बल पर अपहरण करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
सरपंच का अपहरण करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरी पेट्रोल पंप वाली गली के पास से गांव बैंयापुर के सरपंच का पिस्तौल के बल पर अपहरण का प्रयास किया गया। सरपंच ने ब्रेकर पर कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सरपंच का आरोप है कि गांव के युवक ने पंचायती जमीन पर उसका 20 साल से कब्जा लिखकर देने का दबाव बनाया था। मना करने पर उनके साथ वारदात की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सरपंच ने पुलिस को दी शिकायत
गांव बैंयापुर के सरपंच हिमाचल ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह पहली जून को गोहाना जाने के लिए घर से निकला था। वह अपनी कार में सूरी पेट्रोल पंप वाली गली के मोड़ पर पहुंचे तो वहां भीड़ होने के कारण उन्होंने गाड़ी को रोक लिया। उनका आरोप है कि तभी उनके गांव का सुरजीत आया और उनकी गाड़ी की खिड़की खोलकर उनके पेट पर पिस्तौल अड़ा दी और उन्हें साथ की सीट पर धकेल दिया। इसी दौरान तीन-चार युवक और आ गए और वह जबरदस्ती गाड़ी को वापस गांव की तरफ लेकर चल दिए।
विज्ञापन
स्पीड ब्रेकर पर कूदा सरपंच
रास्ते में एक स्पीड ब्रेकर आया तो उन्होंने खिड़की खोली और नीचे कूद गए। इस दौरान उनकी घड़ी, मोबाइल और सोने की चेन भी वहां गिर गई। सरपंच का आरोप है कि करीब 20 दिन पहले गांव का सुरजीत उनके घर आया था। उसने कहा था कि सरकारी स्कूल के सामने पंचायती जमीन पर उसका कब्जा है। उसने कहा था कि 20 साल से प्लॉट पर उसका कब्जा दिखाकर रजिस्ट्री उसके नाम करवा दो। तब उन्होंने सुरजीत को मना कर दिया था। उस समय सुरजीत ने घर से निकलते समय धमकी दी थी। उसी रंजिश में उनके अपहरण की कोशिश की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
मामले में जांच अधिकारी मनोज की टीम ने आरोपी सुरजीत व गांव शहजादपुर के अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: बेटे निकले पिता के हत्यारे: जमीन से बेदखल करने का था बेटों को संदेह, पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी