{"_id":"5e089ae28ebc3e880f004621","slug":"police-arrest-accused-of-false-testimony-sonipat-news-rtk5346119117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख रुपये लेकर कैंसर पीड़ित की मौत को हादसा दिखाने के लिए गवाही देने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख रुपये लेकर कैंसर पीड़ित की मौत को हादसा दिखाने के लिए गवाही देने का आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कैंसर पीड़ितों का बीमा कराकर मौत के बाद उसे हादसा दिखा क्लेम लेने के मामले में एसटीएफ ने कार चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के गांव आट्टा का रहने वाला बलिंद्र है। आरोपी ने कैंसर पीड़ित की मौत के बाद उसे अपनी कार के नीचे आने से हुई मौत बताया था। आरोपी ने इसके लिए एक लाख रुपये लिए थे। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एसटीएफ की सोनीपत इकाई ने 19 अप्रैल को एक गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों को पकड़ा था। उन पर आरोप है कि वह कैंसर मरीजों की मौत के बाद उनके शव को दूसरी जगह ले जाकर गाड़ी से कुचल कर सड़क दुर्घटना का रूप दे देते थे और बीमा कंपनियों से मोटी रकम ऐंठते थे। गिरोह के सरगना गांव सेवली निवासी पवन, रिंढाना निवासी मोहित और गुमाना निवासी विकास से पूछताछ में कई तथ्य सामने आए थे।
बाद में पुलिस ने बल्ला गांव के सुमित, प्रदीप और प्रमोद को पकड़ा था। रिमांड अवधि के दौरान उनसे 3.50 लाख रुपये और मामले से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए थे। उसके बाद में एसटीएफ मामले में बारोटा चौकी में नियुक्त हवलदार अशोक, कैंसर पीड़ित पत्नी की मौत के बाद उसका क्लेम ले चुके आरोपी बेरी गांव निवासी चांद, हिसार के गांव धर्मखेड़ी फिलहाल रोहतक के सेक्टर-2 का रहने वाला पद्म, धर्मखेड़ी का रहने वाला नरेश और लिवासपुर का रहने वाला जोनी सरोहा, हिसार सदर थाने में तैनात रहे एचसी रमेश व उग्रा खेड़ी के राकेश सहित हिसार और सोनीपत के तीन चिकित्सक डॉ. अबुंज जैन, डॉ. गौरव शर्मा व डॉ. प्रकाश झा तथा गांव धनाना निवासी जगदीश, बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल के चिकित्सक वार्ड नंबर-8 हुडा पार्क कलानौर रोहतक निवासी डॉ.धर्मबीर, सौदापुर जाटल रोड पानीपत के रिंकू को गिरफ्तार कर चुकी है। एसटीएफ ने अब मामले में आरोपी गांव आट्टा के रहने वाले बलिंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कैंसर पीड़ित की मौत के बाद उसे अपनी गाड़ी के नीचे आकर मौत होने की गवाही दी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
मोहाना थाना क्षेत्र में दिखा था हादसा
आरोपी बलिंद्र ने कैंसर पीड़ित की मौत को अपनी कार के नीचे आने से मौत होने के बयान दिए थे। मामले में गांव धनाना के धर्मबीर की मौत के बाद उसकी मौत को मोहाना थाना क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा दिखाया गया था। जिसमें बलिंद्र ने बयान दिए थे कि धर्मबीर की मौत उसकी गाड़ी के नीचे आने से हुई थी। इसी के लिए आरोपी को एक लाख रुपये दिए गए थे।
पीजीआई में मिला था धर्मबीर का रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार जिस धर्मबीर की बलिंद्र ने अपनी गाड़ी के नीचे मौत होने की बात कही थी उसे कैंसर था। उसका रिकॉर्ड पीजीआई में मिला था। धर्मबीर के साथ ही पीजीआई में अजीत निवासी भगवतीपुर रोहतक, राजपति झज्जर, कृष्ण निवासी बला करनाल, योगेंद्र जाटल रोड पानीपत, संदीप निवासी उत्तम विहार रोहतक का रिकॉर्ड मिला था।