फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PM's Jan Ashirvad Rally: Armed and Reserve Police Force along with police from seven districts will provide tight security

पीएम की जन आशीर्वाद रैली : सात जिलों की पुलिस के साथ सशस्त्र व रिजर्व पुलिस बल करेगी कड़ी सुरक्षा

Tue, 24 Sep 2024 06:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 24 Sep 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
PM's Jan Ashirvad Rally: Armed and Reserve Police Force along with police from seven districts will provide tight security
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोहाना में पानीपत-रोहतक हाईवे पर सेक्टर-14 के पास 25 सितंबर को होने वाली जन आशीर्वाद रैली को लेकर सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए हैं। सुरक्षा को लेकर सात जिलों की पुलिस के साथ ही सशस्त्र व रिजर्व पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा में डेढ़ हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त ने भी अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को गोहाना में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे। पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में डीसीपी व एसपी स्तर के 10 से अधिक अधिकारियों के साथ ही एसीपी व डीएसपी स्तर के करीब 30 अधिकारियों की ड्यूटी लगी है। साथ ही एसआई व इंस्पेक्टर रैंक के 100 से अधिक अधिकारी नियुक्त रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त ने बैठक भी ली है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को पूरी तरह चौकस कर दिया गया है। पुलिस टीम के साथ ही खुफिया तंत्र मुस्तैद है। पुलिस की जांच के बगैर कोई भी व्यक्ति रैली स्थल तक नहीं पहुंच सकेगा। इसके लिए शहर के आसपास 10 नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन




सात जिलों की पुलिस करेगी सुरक्षा

गोहाना में रैली के दौरान सोनीपत के जवानों व अधिकारियों के साथ ही गुरुग्राम, रोहतक, झज्जर, भिवानी, फरीदाबाद व चरखीदादरी पुलिस की ड्यूटी लगाई है। इसके साथ ही सशस्त्र व रिजर्व पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस आयुक्त ने दिए निर्देश

पुलिस आयुक्त ने गोष्ठी आयोजित कर चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया। बैठक का आयोजन लघु सचिवालय स्थिति बैठक हाल में किया गया था। आयुक्त सतेंद्र गुप्ता ने कहा कि चुनावों के समय नेताओं व आमजन की सुरक्षा सर्वपरि है। माहौल बिगाड़ने व सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। चुनाव आयोग की तरफ से निर्धारित निर्देशों का पालन करें। आपराधिक किस्म के व्यक्ति अवैध शराब, नशीले पदार्थ व रुपये की तस्करी कर सकते हैं। ऐसी गतिविधियों पर नजर रखें और इसमें संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed