फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PM Shri Government Girls Senior Secondary School tops in Sonipat

Sonipat News: सोनीपत में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अव्वल

Thu, 23 Jan 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
PM Shri Government Girls Senior Secondary School tops in Sonipat
सोनीपत। राजकीय स्कूलों के बेहतर रखरखाव के लिए मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत खंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें प्रत्येक खंड से वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च, माध्यमिक व प्राथमिक श्रेणी में एक-एक स्कूल का चयन किया गया है। सभी श्रेणियों में प्रथम रहने वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग की तरफ से पुरस्कार स्वरूप 50-50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। सोनीपत खंड में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विजेता बना है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए थे। स्कूलों का चयन करने के लिए खंड स्तर पर समिति गठित की गई थी। इसमें शामिल सदस्यों ने स्कूलों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार की। प्रत्येक श्रेणी में सबसे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया है। विजेता स्कूलों को मिलने वाली पुरस्कार राशि से स्कूल में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। अब जिला स्तर पर स्कूलों का चयन किया जाएगा। इसके लिए गठन समिति निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन


खंड स्तर पर यह स्कूल बनें विजेता
सोनीपत :
- पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा, सोनीपत
- राजकीय उच्च विद्यालय, मसद
- राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सलारपुर माजरा
- राजकीय प्राथमिक पाठशाला, गढ़ी ब्राह्मणान
--
खरखौदा :
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिलाना
- राजकीय उच्च विद्यालय, पाई
- राजकीय माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी दहिया
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जटोला
--

राई :
- राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीसवांमील
- राजकीय उच्च विद्यालय, बाजीदपुर सबौली
- राजकीय माध्यमिक विद्यालय, पबनेरा
- राजकीय प्राथमिक पाठशाला, नाथूपुर

--
गन्नौर :
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तेवड़ी
- राजकीय उच्च विद्यालय, हसनपुर
- राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी केसरी
- राजकीय प्राथमिक पाठशाला, सांदल कलां
--
गोहाना :

- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिधल
- राजकीय प्राथमिक पाठशाला, कासंडी
--
कथूरा :
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छिछड़ाना
- राजकीय उच्च विद्यालय, मिर्जापुर खेड़ी
- राजकीय माध्यमिक विद्यालय, निजामपुर
- राजकीय प्राथमिक पाठशाला, छाना
--
मुंडलाना :
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोहला
- राजकीय उच्च विद्यालय, सिवानका
- राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय, गंगाना
- राजकीय प्राथमिक पाठशाला, गंगेसर


-
मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के खंडस्तरीय प्रतियोगिता का परिणाम जारी कर दिया गया है। अब जिलास्तरीय पुरस्कार के लिए स्कूलों का चयन किया जाएगा। चयनित स्कूल ही राज्यस्तरीय पुरस्कार के पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed