फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PM raily

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली आज, लघु सचिवालय लालबत्ती कार से पटा

Thu, 05 Nov 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Thu, 05 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
PM raily
हरियाणा सरकार ने पीएम मोदी की रैली के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। प्रदेश की केबिनेट मंत्री कविता जैन और सांसद रमेश कौशिक जहां दो सप्ताह से रैली के लिए पसीना बहना रहे हैं। वहीं एक दिन पहले सीएम भी आकर व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं।
विज्ञापन


बुधवार को वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी सोनीपत पहुंचे और जमीन अधिग्रहण को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझाया। देर शाम प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने रोहतक के विधायक मनीष ग्रोवर के साथ मिलकर रैली स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। दूसरी तरफ, पुलिस के अलावा, गुप्तचर शाखा, पीडब्ल्यूडी, शहरी निकाय व बीएंडआर व जनसंपर्क विभाग के अधिकारी सोनीपत में ही डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन


रैली स्थल की ओर जाने वाली सड़कों को तारकोल की बनाया गया है। मोदी की रैली में केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, सांसद महेश गिरी, परवेश वर्मा, सत्यपाल सिंह, मीनाक्षी लेखी, रमेश विधूड़ी और विधायक जयतीर्थ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दशक बाद फिर जगी है आस
एक दशक बाद दोबारा केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) और अब केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) का आधा दशक से हरियाणा के साथ दिल्ली और यूपी की जनता को इंतजार है। 21 सितंबर को पीएम मोदी द्वारा केएमपी व केजीपी के साथ दिल्ली से पानीपत तक नेशनल हाईवे नंबर एक को 70 किलोमीटर तक 12 लेन का करने की परियोजनाओं का शिलान्यास करने का कार्यक्रम था, लेकिन पंचायत चुनाव की घोषणा के चलते कार्यक्रम उस समय रद कर दिया गया। अब पांच नवंबर यानी वीरवार को पीएम मोदी दोपहर बाद राई की राजीव गांधी एजूकेशन सिटी में न केवल तीनों प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे।
 
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और विधायकों को भी न्यौता
सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से जो आमंत्रण पत्र जारी किया गया है। उसमें प्रदेश से कांग्रेस के एकमात्र सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और गन्नौर से विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, कर्ण सिंह दलाल व रघुबीर सिंह कादियान को भी रैली में आमंत्रित किया गया है।
 
वीवीआईपी मंच में ये होंगे मौजूद
वीवीआईपी मंच पर होंगे प्रदेश के भाजप नेता, सांसद व विधायक पीएम के मंच के दांई तरफ वीवीआईपी मंच बनाया गया है। इस करीब 200 कुर्सी लगाई गई हैं, जिस पर प्रदेश के भाजपा सांसद, मंत्रिमंडल के सदस्य, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व सांसद, जिला अध्यक्ष व विधानसभा चुनाव में रहे प्रत्याशी बैठेंगे।

11 गेटों पर होगी चेकिंग
राजीव गांधी एजूकेशन सिटी की 40 एकड़ जमीन में रैली स्थल बनाया गया है। इसमें आम पब्लिक के अंदर जाने के लिए 11 गेट बनाए गए हैं। हर गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। साथ में किसी भी तरह का धूम्रपान और दूसरे ज्वलनशील पदार्थ लेकर आने की मनाही की गई हैं। रैली स्थल पर 30 हजार कुर्सी को 20 अलग-अलग हिस्सों में रखा गया है। प्रत्येक हिस्से में 750 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। भाजपा सांसद रमेश कौशिक का दावा है कि रैली में करीब 50 हजार लोग आएंगे।
 
लगी होंगी बड़ी-बड़ी स्क्रीन
मोदी के मंच पर बड़ी स्क्रीन, रैली के दोनों तरफ तीन-तीन स्क्रीन पीएम मोदी को देखने आने वाले लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत न आए। इसके लिए पीएम के मंच के ऊपर ही एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। साथ ही रैली स्थल के दोनों तरफ अंतराल के बाद तीन-तीन स्क्रीन लगाई गई हैं। साथ में मीडिया रूम की अलग से व्यवस्था की गई है।

यह है सुरक्षा
एक आईजी, एक डीआईजी, 10 एसपी व 25 डीएसपी तैनात पीएम रैली की सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा पुलिस ने पूरी ताकत लगा दी है। रोहतक रेंज के आईजी श्रीकांत जाधव के नेतृत्व में एक डीआईजी मुकेश कुमार, 10 एसपी, 25 डीएसपी और पांच हजार के करीब पुलिस जवान लगाए हैं। साथ में हरियाणा पुलिस के 250 कमांडो रैली के दोनों तरफ तैनात रहेंगे। बुधवार को आईजी श्रीकांत जाधव ने दोपहर बाद खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उधर, दिल्ली से भी प्रधानमंत्री की विशेष सुरक्षा टीम आएगी।


जीटी रोड पर गेट
रैली में जाने के लिए जीटी रोड पर चार गेट बनाए गए हैं। गेट नंबर चार से पीएम मोदी बीसवां मिल चौक से राई स्पोर्ट्स स्कूल रोड से राजीव गांधी एजूकेशन सिटी रैली स्थल तक जाएंगे। इसी रूट से दूसरे वीवीआईपी और वीआईपी की गाड़ियां भी गुजरेंगी। गेट नंबर- दो राई थाने के सामने और गेट नंबर-तीन अवसावरपुर रोड के पास बनाया गया है। दोनों जगह रैली में आने वाले लोगों के वाहन खड़े होंगे। गेट नंबर- एक से आम पब्लिक रैली स्थल तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed