{"_id":"9c325c654659e72b9b179cfb8cea2297","slug":"pm-raily-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नहीं करेंगे आज पीएम की रैली का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नहीं करेंगे आज पीएम की रैली का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीपी और राजीव गांधी एजूकेशन सिटी के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन के मुआवजे को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे किसान गुरुवार को पीएम रैली का विरोध नहीं करेंगे। बुधवार को प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सोनीपत पहुंचे और रेस्ट हाउस में किसानों को बुलाकर आश्वासन दिया कि नियमों के तहत उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
17 नवंबर को चंडीगढ़ में किसानों के प्रतिनिधि उनसे आकर मिल सकते हैं। वित्त मंत्री के आश्वासन पर किसानों ने रैली को लेकर विरोध न करने का फैसला किया। लेकिन साफ किया कि उनका धरना अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों पर पूरी तरह से गंभीर है। हमने किसानों के साथ बैठक कर निर्णय लिया है कि जिले में जितने भी धरने चल रहे हैं उनमें से प्रत्येक वर्ग का एक प्रतिनिधि 17 नवंबर को चंडीगढ़ पहुंचे। यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इन प्रतिनिधियों की मीटिंग करवाई जाएगी और मामले का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
एक करोड़ चाहिए मुआवजा
किसान नेता वीरेंद्र बढख़ालसा, जयपाल राजपाल सेवली, शमशेर प्रतीमपुरा, ताहर सिंह ने कहा कि किसानों को कम से कम एक करोड़ प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा। बेवजह अधिग्रहीत की गई 150 एकड़ जमीन मुक्त की जाए। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन, उपायुक्त राजीव रतन, पुलिस अधीक्षक अभिषक गर्ग, किसान नेता वीरेंद्र चोटीवाला व अन्य मौजूद रहे।