फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PM raily

पीएम की रैली : ढाई हजार पुलिस जवान रहेंगे चप्पे-चप्पे पर तैनात

Tue, 03 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Tue, 03 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच नवंबर को होने वाली रैली की सुरक्षा को लेकर हरियाणा पुलिस ने ताकत झोंक दी है। रोहतक रेंज के आईजी श्रीकांत जाधव, डीआईजी संजय सिंह, आसपास के जिलों के 10 एसपी व 20 डीएसपी हरियाणा पुलिस की तरफ से सुरक्षा की कमान संभालेंगे। साथ में ढाई हजार पुलिस जवान जीटी रोड तथा आसपास के एरिया में तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


ड्यूटी के चलते अधिकारियों का सोनीपत आना-जाना शुरू हो गया है। आईजी हर रोज एसपी सोनीपत से सुरक्षा प्रबंधों की रिपोर्ट ले रहे हैं। सोमवार को स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (एसपीजी) के अधिकारियों ने रैली व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


एसपीजी के अधिकारियों ने विभिन्न प्वाइंटों पर पुलिस अधिकारियों की तैनाती और वीआईपी बॉक्स के बारे में भी अधिकारियों से रिपोर्ट ली और उन्हें निर्देश दिए। उन्होंने हैलीपैड, वीवीआईपी पार्किंग, कार्यक्रम स्थल पर बनाये गये प्रमुख मंच, वीआईपी मंच, सांस्कृतिक मंच, प्रेस गैलरी, रूट्स, अग्नि सुरक्षा प्रबंध आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त राजीव रतन ने एसपीजी के अधिकारियों ने जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर की गई तैयारियों व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।


बैठक में एसपीजी के आईजी वाईके जेठवा, एआईजी भूपेंद्र सिंह व एआईजी एएस मान, रोहतक मंडलायुक्त राजबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, रोहतक के अतिरिक्त उपायुक्त अमित खत्री, सोनीपत के अतिरिक्त उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा, एसडीएम डा. शालीन कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed