फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PM Modi will come sonipat tommorrow

सोनीपत शहर तक लाएंगे मेट्रो : सीएम

Wed, 04 Nov 2015 12:55 AM IST
सोनीपत/ अमर उजाला, ब्यूरो
सोनीपत/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will come sonipat tommorrow

पीएम की रैली की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर सोनीपत पहुंचे और राजीव गांधी एजूकेशन सिटी में तैयारियों की समीक्षा की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की आलोचना करने की बजाए पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को अपने राज्य के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन


 साथ साफ किया कि पीएम द्वारा कुंडली -मानेसर-पलवल (एक्सप्रेस-वे) की आधारशिला रखने के बाद इसका काम तेजी से पूरा किया जा सकेगा। केजीपी से और दिल्ली-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 को बारह लेन मार्गी बनने से प्रदेश को काफी फायदा होगा, इससे विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा 2016 तक  सोनीपत के कुंडली तक मेट्रो आने का रास्ता साफ हो जाएगा। बाद में मेट्रो को सोनीपत शहर तक बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक, विधायक मनीष ग्रोवर और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हारे प्रत्याशियों को भी वीवीआईपी का तमगा
विधानसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद मात खा चुके भाजपा प्रत्याशियों को पार्टी ने वीवीआईपी का दर्जा दिया है। बाकायदा इसके लिए पार्टी के केंद्रीय मंत्रियों, सांसद, मंत्रियों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनके नाम की सूची जारी की गई है, जिसे मंगलवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सौंप दिया। वहां से सभी के लिए पास जारी किए जाएंगे।

हारे हुए प्रत्याशियों में समालखा हलके से शशिकांत कौशिक, गन्नौर से जितेंद्र मलिक, राई से कृष्णा गहलावत, खरखौदा से कुलदीप काकराण, गोहाना से रामचंद्र जांगड़ा, बरोदा से बलजीत सिंह मलिक, जुलाना से संजीव चेयरमैन, जींद से सुरेंद्र बरवाला, नरवाना से संतोष दनोंदा, दादरी से सोमबीर सांगवान, महम से शमशेर सिंह खरकड़ा, गढ़ी सांपला किलोई से धर्मबीर हुड्डा, कलानौर से रामअवतार वाल्मीकि, झज्जर से दरियाव सिंह राजौरा और बेरी से विक्रम कादियान शामिल हैं।

पीएम मोदी के दायीं तरफ बनेगा वीवीआईपी मंच
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवर को मंच और दूसरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पार्टी की ओर से 200 नेताओं को वीवीआईपी का दर्जा दिया गया है।

इसमें प्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय सरकार में रेलमंत्री सुरेश प्रभु, केंद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह, योजना, सांख्यिकी और रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, अंबाला सांसद रतन लाल कटारिया, कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी, करनाल-पानीपत सांसद अश्विनी कुमार, सोनीपत सांसद रमेश कौशिक और भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मसिंह बैठेंगे।

वीवीआईपी मंच पर प्रदेश के मंत्री और विधायक भी
मंच पर विधानसभा अध्यक्ष एवं जगाधरी से विधायक कंवरपाल सिंह के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़, कविता जैन, अनिल विज, राव नरबीर सिंह, कृष्ण पंवार, विक्रम ठेकेदार, कृष्ण कुमार, कर्णदेव कंबोज, धनश्याम सर्राफ, नायब सैनी, श्याम सिंह राणा, बख्शीश सिंह विर्क, सीमा त्रिखा और डॉ. कमला गुप्ता भी शामिल हैं।

विधायक, पदाधिकारी और हारे प्रत्याशी एक साथ
साथ लगते मंच पर ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के साथ पार्टी के सभी विधायक व समर्थक विधायक, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विधानसभा प्रत्याशी बैठेंगे।


रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के चलते पीएम मोदी के साथ कौन मंच साझा करेगा, इसकी जानकारी ओपन नहीं कर सकते। हर दस मिनट बाद व्यवस्था बदल रही है। पीएमओ कार्यालय व सुरक्षा एजेंसियों पूरी व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं।
राजीव जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed