फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Plumber dies after being hit by train

Sonipat News: ट्रेन की चपेट में आने से प्लंबर की मौत

Tue, 16 Jan 2024 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Jan 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Plumber dies after being hit by train
गन्नौर। गन्नौर रेलवे स्टेशन पर दादर एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक प्लंबर की मौत हो गई। सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि सोमवार देर शाम दिल्ली की तरफ जाने वाले दादर एक्सप्रेस गन्नौर रेलवे स्टेशन पर रुकी थी। जब ट्रेन चलने लगी तो गांव कामी निवासी राजबीर (58) उसमें चढ़ने का प्रयास करने लगा। वह जब तक चढ़ पाता, उससे पहले ही ट्रेन चल पड़ी। जिससे राजबीर पैर फिसलने के कारण गिर गया और ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन जाने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सुरेश कुमार ने बताया कि राजबीर सोनीपत में प्लंबर का काम करता था। उसे ट्रेन में सवार हो कर सोनीपत जाना था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed