फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pledge to say goodbye to plastic for environmental protection

Sonipat News: पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक को अलविदा करने का लिया संकल्प

Thu, 12 Mar 2026 04:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Pledge to say goodbye to plastic for environmental protection
पर्यावरण संरक्षण के लिए प्ला​स्टिक को अलविदा कहने का संकल्प लेती जीवीएम की स्वयंसेविकाएं और ग्र
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के ठरू गांव में चल रहे शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेविकाओं और ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक को अलविदा कहने का संकल्प लिया। साथ ही उनको स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं।
जीवीएम संस्थाओं के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने सामाजिक समस्याओं के समाधान की दिशा में किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी रुचिका विरमानी के नेतृत्व में शिविर की शुरुआत प्रभातफेरी में हनुमान चालीसा पाठ और योग अभ्यास से हुई।
विज्ञापन

पहले सत्र में होम साइंस विभाग की प्राध्यापिकाओं मोनिका ठक्कर व प्रिया ने स्किल बेस्ड वर्कशॉप में फैब्रिक प्रिंटिंग, टी-शर्ट प्रिंटिंग, टोट बैग डिजाइनिंग और मंचूरियन बनाने का प्रशिक्षण दिया। स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने व प्रतिभागियों को स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित किया गया। शाम के सत्र में संदीप बतरा ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्लेट आर्ट कंपीटिशन में प्रिया प्रथम
प्लेट आर्ट कंपीटिशन में बीकॉम ऑनर्स अंतिम वर्ष की प्रिया कश्यप ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की कशिश व बीए ज्योग्राफी ऑनर्स अंतिम वर्ष की हिमांशी ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा बीए ज्योग्राफी ऑनर्स द्वितीय वर्ष की साक्षी व बीए द्वितीय वर्ष की शिवानी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। बीए ज्योग्राफी अंतिम वर्ष की पूजा व बीए अंतिम वर्ष की राधिका को सांत्वना पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। फ्लेमलेस कुकिंग स्पर्धा में बीएससी लाइफ साइंस द्वितीय वर्ष की लेखा व खुशी ने संयुक्त रूप से प्रथम, बीकॉम द्वितीय वर्ष की ईशा कौशिक व बीए द्वितीय वर्ष की तन्नू ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा बीए ज्योग्राफी ऑनर्स द्वितीय वर्ष की साक्षी व बीए द्वितीय वर्ष की शिवानी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीकॉम द्वितीय वर्ष की सलोनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed