{"_id":"61cf64c980ac5226b80e9532","slug":"playing-with-health-by-selling-fake-salt-case-filed-sonipat-news-rtk634444164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नमक बेचकर स्वास्थ्य से कर रहे थे खिलवाड़, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली नमक बेचकर स्वास्थ्य से कर रहे थे खिलवाड़, मुकदमा दर्ज
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
शहर की काठमंडी में टाटा कंपनी का नकली नमक बेचे जाने के मामले में कार्रवाई करने पहुंची पुलिस। संव?
- फोटो : Sonipat
Link Copied
शहर की काठ मंडी में स्थित एक दुकान पर टाटा कंपनी के नाम से नकली नमक बेचा जा रहा था। इस तरह लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा था। कंपनी के अधिकारी ने नकली नमक बेचने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हिसार के आठ मरला निवासी सुरेंद्र कुमार ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह आईपी इनवेस्टीगेशन एंड डिटेक्टिव सर्विस आरटी लिमिटेड जगनेश्वरी वेस्ट मुंबई में फील्ड अफसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कंपनी को नकली टाटा साल्ट बनाने व बेचने वालों पर कानूनी कार्रवाई के अधिकार मिले हुए हैं। कंपनी अपने स्तर पर नकली सामान तैयार करने और बेचने वालों की जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई कराती है। इसी क्रम में कंपनी की ओर से दिल्ली-एनसीआर में जांच की जा रही थी। इस दौरान पता चला कि नकली नमक बेचा जा रहा है। नमक टाटा साल्ट की पैकिंग में सप्लाई किया जा रहा है, वह टाटा कंपनी का नहीं है। यह नमक निम्न श्रेणी का है। इसके खाने से लोगों की शरीर और मस्तिष्क पर हानिकारक प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसकी जांच की गई तो पता चला कि नमक की आपूर्ति सोनीपत से की जा रही है। इसको दीपक सप्लाई करा रहा है। पुलिस ने काफी नकली नमक बरामद किया है। पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।