फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Players showed their talent in Taekwondo competition

Sonipat News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 30 Sep 2024 07:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Sep 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Players showed their talent in Taekwondo competition
फोटो 31- सोनीपत के सेक्टर-23 स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दौरान ज
सोनीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) उत्तर क्षेत्र-2 ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन सेक्टर-23 स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में किया गया। जिसमें करीब 1500 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लड़कों के अंडर-19 आयु वर्ग में हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ी मोहित सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक किया गया था। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के चेयरमेन आदित्य रोहिल्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियों के अंडर-17 व 19 आयु वर्ग के मुकाबले कराए गए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 13 अक्तूबर तक उत्तराखंड के अल्मोड़ा में किया जाएगा। जिसमें जिले के खिलाड़ियों से उम्मीद है कि वह पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम :
लड़कों का अंडर-19 आयु वर्ग - सक्षम (45 किलो, आक्टाेजन पब्लिक स्कूल), सुखवीर शेखावत (48, आर्मी पब्लिक स्कूल), मोहित सिंह (51 किलो, हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय)।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों के अंडर-17 आयु वर्ग - तनीषा जागलान (32 किलो से कम, टीकाराम मॉडल विद्यालय), नेहा (35, माउंट हेरीटेज इंटरेनशनल स्कूल), महक (38, अम्मू संस्कृति स्कूल), लीशा दहिया (42, होली चाइल्ड स्कूल)। अंडर-19 आयु वर्ग - मनीषा (40 किलो, शाह सतनाम जी कन्या विद्यालय), कमलदीप कौर (40, शाह सतनाम जी कन्या विद्यालय), सारिका (44, राज इंटरनेशनल स्कूल), स्मृति (46 किलो, अमातिर कन्या गुरुकुल कुरुक्षेत्र)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed