फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Players showed talent in District Level Yoga Olympiad

जिलास्तरीय योग ओलंपियाड में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 23 May 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Players showed talent in District Level Yoga Olympiad
जिलास्तरीय योग ओलंपियाड में अपनी प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिलास्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। इसका शुभारंभ शिक्षा विभाग के एईओ रामबीर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खंडों से अंडर-14 व अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों (बालक-बालिका) ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न योगासनों, क्रियाओं व प्राणायाम का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल के प्राचार्य सुनील त्यागी ने किया।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग से एईओ रामबीर सिंह ने बताया कि ओलंपियाड प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने वाले विद्यार्थियों ने योगासनों में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 24 व 25 मई को कुरूक्षेत्र में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर डीपीई सुरजीत सिंह, राकेश दत्त, अनिल राणा, पीटीआई आशा, महेंद्र, नरेंद्र रोहिल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान अंडर-16 बालक वर्ग में राई बीसवांमील के प्रेम ने प्रथम, सूरज ने द्वितीय और अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में मिमारपुर एसडीपीएस के लविश ने प्रथम, मोहित ने द्वितीय और तरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अंडर-16 बालिका वर्ग में सिसाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की रितिका प्रथम, तनिष्का द्वितीय और मंजू तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग में मिमारपुर एसडीपीएस की प्रियांशी प्रथम, रितिका द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed