फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Players put emphasis on victory in district level competition

Sonipat News: जिलास्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लगाया जीत का जोर

Sat, 17 Aug 2024 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 17 Aug 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Players put emphasis on victory in district level competition
सोनीपत के गांव गढ़ी ब्राह्मणान स्थित अनूप खेल विलेज की खोखर कबड्डी अकादमी में प्रतियोगिता के द
सोनीपत। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शनिवार को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में फुटबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल के मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें से शनिवार को फुटबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी के मुकाबले खेले गए और रविवार को खो-खो व वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में 14 से 23 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिलास्तरीय खेलों में करीब 850 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आठ खंड में सभी छह खेलों में 96 विजेता टीमें शामिल थी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सीएम कप प्रतियोगिता खंड, जिला व राज्य तीन स्तरों पर होने वाली हैं। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को दो लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर डेढ़ लाख व तृतीय स्थान पर एक लाख रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में रविवार को खो-खो के मुकाबले गांव सरगथल में व वाॅलीबॉल के मुकाबले खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हाेंगे।
विज्ञापन

यह रहा परिणाम :

हैंडबॉल - गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में आयोजित पुरुष वर्ग के मुकाबले में सोनीपत खंड की टीम प्रथम स्थान व महिला वर्ग में मुंडलाना खंड की टीम ने प्रथम स्थान जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी - शहर के नजदीक गांव गढ़ी ब्राह्मणान स्थित अनूप खेल विलेज के खोखर कबड्डी अकादमी में आयोजित पुरुष वर्ग के

मुकाबले में गन्नौर खंड की टीम ने पहला स्थान व महिला वर्ग में कथूरा खंड की टीम ने प्रथम स्थान जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed