फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Players of government academy are waiting for food allowance for three months, estimate of 18 lakhs sent

Sonipat News: सरकारी अकादमी के खिलाड़ियों को तीन माह से खुराक भत्ते का इंतजार, 18 लाख का भेजा एस्टीमेट

Wed, 22 Jan 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Players of government academy are waiting for food allowance for three months, estimate of 18 lakhs sent
फोटो 07- सोनीपत के वेस्ट राम नगर स्थित सीआरजेड स्कूल में अभ्यास करते हॉकी अकादमी के खिलाड़ी। सं
सोनीपत। प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही अकादमियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को भत्ते का इंतजार है। जिले में दो अकादमियों में 50 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए अभ्यास करते हैं। जिले में हॉकी व कुश्ती की अकादमी चलाई जाती है। अकादमी के खिलाड़ियों को करीब तीन माह से खुराक भत्ता नहीं मिला है। खेल अधिकारियों ने दोनों अकादमियों के खिलाड़ियों के खुराक भत्ते के लिए 18 लाख का एस्टीमेट बनाकर भेजा है।
विज्ञापन


गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में हॉकी अकादमी और गांव राठधना में कुश्ती अकादमी चलाई जाती है। दोनों अकादमियों में 25-25 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। इनके रहन-सहन व खान-पान का वहन सरकार की तरफ से किया जाता है। खिलाड़ियों को रोजाना 400 रुपये खुराक भत्ते के रूप में दिए जाते हैं। अकादमी के खिलाड़ी प्रतिदिन खुद को बेहतर बनाने के लिए कड़ा अभ्यास करते हैं। इसके लिए दूध, फल व अन्य पौष्टिक खुराक बेहद जरूरी होती है, ताकि उनका शारीरिक विकास प्रभावित न हो। प्रदेश सरकार की तरफ से अकादमियों के खिलाड़ियों को खुराक भत्ता जारी किया जाता है। खेल अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन माह से खिलाड़ियों को खुराक भत्ता नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि हॉकी के खिलाड़ियों की अकादमी सुभाष स्टेडियम में चलाई जा रही है। जिनका अभ्यास सीआरजेड स्कूल व सेक्टर- चार स्थित हॉकी मैदान में अभ्यास कराया जाता है।
विज्ञापन


हॉकी व कुश्ती अकादमी में हैं कुल 50 खिलाड़ी
अधिकारियों ने बताया कि हॉकी व कुश्ती अकादमी में कुल 50 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाता है। ट्रायल में मुख्य रूप से ऐसी प्रतिभाओं को तलाश कर तराशा जाता है, जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। हॉकी व कुश्ती अकादमी के लिए प्रति माह तीन-तीन लाख का बजट जारी किया जाता है। लेकिन पिछले तीन माह से अकादमी के खिलाड़ी खुराक भत्ते की बाट जोह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
जिले में चलाई जा रही खेल अकादमियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के खुराक भत्ते का एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है। जल्द ही खिलाड़ियों को खुराक भत्ता जारी किया जाएगा।

- मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed