फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Piplikheda's daughter-in-law Kritika will compete in the World Women's Wrestling Championship for the first time.

Sonipat News: पिपलीखेड़ा की बहू कृतिका पहली बार विश्व महिला कुश्ती चैंपियनशिप में लगाएंगी दांव

Sun, 20 Oct 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 20 Oct 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Piplikheda's daughter-in-law Kritika will compete in the World Women's Wrestling Championship for the first time.
गन्नौर। गांव पिपलीखेड़ा की बहू कृतिका विश्व महिला कुश्ती चैंपियनशिप में अपने दांव के जौहर दिखाएंगी। कृतिका का चयन अल्बानिया की राजधानी तिराना में 21 से 27 अक्तूबर तक होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हुआ है।
विज्ञापन

कृतिका ने बताया कि वह पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने जा रही हैं। वह 72 किलोग्राम में खेलेंगी। इसके लिए दिल्ली के नरेला में 6 अक्तूबर को ट्रायल हुए थे। इससे पहले वह राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर व सीनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 8 पदक अपने नाम किए हैं। उनका सपना विश्व चैंपियनशिप जीत कर देश का नाम रोशन करना है। कृतिका गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी में अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन


-12वीं कक्षा में जीता था पहला पदक

कृतिका ने बताया कि वह मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता किसान हैं। वह स्कूल के समय कबड्डी खेलती थीं। 12वीं कक्षा के दौरान उन्होंने एक महीने की कोचिंग ली और गांव में हुए दंगल में पहला पदक जीता। इसके बाद उन्होंने कोचिंग जारी रखी और वर्ष 2021 से प्रशिक्षक कुलदीप मलिक से कोचिंग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 7 बार हिमाचल केसरी व 3 बार भारत केसरी रहीं

कृतिका कई वर्षों से लगातार 7 बार हिमाचल केसरी रही हैं और 3 बार भारत केसरी बनी हैं। वह ओलंपियन सोनम मलिक को अपना आदर्श मानती हैं।

- पति ने हर कदम पर दिया साथ

कृतिका ने बताया कि उन्होंने 2023 में पिपलीखेड़ा के पहलवान रोहित के साथ शादी की। शादी के बाद वह पहलवानी छोड़ने का मन बना चुकी थीं, लेकिन उनके पति ने उनका साथ दिया। उनके पति के सहयोग के बिना इस मुकाम तक पहुंचना नामुमकिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed