{"_id":"685da60ba75578046506f6e0","slug":"pipeline-will-be-laid-to-prevent-waterlogging-in-shahpur-turk-sonipat-news-c-197-1-snp1012-138554-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शाहपुर तुर्क में जलभराव रोकने के लिए डाली जाएगी पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शाहपुर तुर्क में जलभराव रोकने के लिए डाली जाएगी पाइपलाइन
Fri, 27 Jun 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो :09: गांव शाहपुर तुर्क में जल भराव की समस्या को लेकर निरीक्षण करते मेयर राजीव जैन। स्रोत प
सोनीपत। गांव शाहपुर तुर्क में तालाब ओवरफ्लो होने पर दूषित पानी गलियों में भर जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए तालाब से सेक्टर-10 तक लाइन बिछाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए वीरवार को नगर निगम के मेयर राजीव जैन ने स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
मेयर ने अधिकारियों के साथ गांव का दौरा करके जलभराव की समस्या पर चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि पहले तालाब का ओवरफ्लो पानी ट्रैक्टर से निकाला जा रहा था, लेकिन ओमैक्स सिटी में रहने वालों के एतराज के कारण वह भी बंद हो चुका है। इस समस्या का स्थायी हल केवल पाइप लाइन डालकर ही हो सकता है।
मेयर ने गांव की जर्जर हो चुकी बैकवर्ड चौपाल को भी दोबारा बनवाने, खाद गड्ढों में बने मकानों का मालिकाना हक देने तथा गांव की गलियों को दोबारा बनवाने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर पार्षद लाला मुनीराम, जय प्रकाश शर्मा, जय नारायण, जयकांत शर्मा, डॉक्टर बंसीलाल, आनंद कटारिया, सुरेंद्र कटारिया, रमेश कटारिया, नरेश कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गुरुद्वारा रोड पर जलभराव की समस्या का होगा समाधान
गुरुद्वारा रोड पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मेयर ने दुकानदारों के साथ मौका देखा और समाधान के लिए मैनहोल पर जाली लगाने, गली के अंदर दब चुके मैनहोल को दोबारा बनवाने के निर्देश देते हुए तुरंत काम शुरू करवाया। उन्होंने कहा की जलभराव की समस्या कम से कम हो इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। दुकानदारों में मुकेश ठक्कर ,संजीव बत्रा, विजय, हेमंत ग्रोवर, धीरज रेलन, गौरव, रवि, ब्रह्मदत्त आदि उपस्थित रहे।