फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pipeline will be laid on Sonipat Road by the Municipal Council

Sonipat News: नगर परिषद की तरफ से सोनीपत रोड पर बिछाई जाएगी पाइपलाइन

Sat, 16 Nov 2024 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Pipeline will be laid on Sonipat Road by the Municipal Council
फोटो 04- सोनीपत के गोहाना में नई सब्जी मंडी के सामने रखे हुए पाइप। संवाद
गोहाना। क्षेत्र के सोनीपत रोड पर नगर परिषद की तरफ से पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे सड़क पर जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से पाइपलाइन मंगवा लिए गए हैं, जल्द ही पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा, जिससे रोड पर जलभराव की समस्या दूर हो सकेंगी।
विज्ञापन


सोनीपत रोड पर नाला तो बनाया गया है, लेकिन नाला सड़क के लेवल से ऊपर होने की वजह से बारिश के दिनों पर सड़क पर भी बारिश का पानी खड़ा हो जाता है। सोनीपत रोड पर करीब एक किलोमीटर के दायरे में पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जनस्वास्थ्य विभाग ने अगस्त में नाले को नगर परिषद को सौंप दिया था। इसके बाद अब नगर परिषद ने नाले को खत्म कर पाइपलाइन बिछाने की योजना बनाई थी। योजना को सिरे चढ़ाते हुए परिषद ने काम तेज कर दिया है। अब योजना को मंजूरी मिलने के बाद नगर परिषद ने पाइपलाइन मंगवाए गए हैं। सोनीपत रोड पर जल्द ही पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद सोनीपत रोड पर जलभराव की समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

दो करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा सोनीपत रोड का सुधारीकरण
नगर परिषद की तरफ से दो करोड़ रुपये की लागत से सोनीपत रोड का सुधारीकरण किया जाएगा। योजना के तहत सोनीपत रोड पर नई सब्जी मंडी तक पाइपलाइन बिछाने का काम व सुधारीकरण का काम किया जाएगा। योजना के तहत सड़क पर सुंदरीकरण भी किया जाएगा। नगर परिषद ने पाइप मांगवा लिए हैं, जल्दी पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

-सोनीपत रोड पर जल्द ही पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए पाइपलाइन मंगवाई गई है। पाइपलाइन को ड्रेन नंबर आठ से जोड़ा जाएगा। जिसके बाद सोनीपत रोड पर जलभराव की समस्या नहीं होगी।

रजनी विरमानी, अध्यक्ष, नगर परिषद, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed