{"_id":"6a95e470632f009f9207d60b","slug":"physical-verification-of-agricultural-machinery-from-september-1-to-3-sonipat-news-c-197-1-snp1018-159695-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन एक से तीन सितंबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन एक से तीन सितंबर तक
विज्ञापन
- जिले में 748 कृषि यंत्रों के बिल किए गए अपलोड, निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों सहित पहुंचें किसान माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से एसएमएएम योजना के तहत अनुदान पर दिए जा रहे कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन एक से तीन सितंबर तक होगा। जिले में अब तक 748 कृषि यंत्रों के बिल पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं। इनमें 279 लेजर लैंड लेवलर, 460 रोटावेटर और नौ अन्य कृषि यंत्र शामिल हैं।
सहायक कृषि अभियंता नवीन हुड्डा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कृषि यंत्रों का सत्यापन किया जाएगा। एक सितंबर को विभिन्न कृषि यंत्रों, दो सितंबर को लेजर लैंड लेवलर और तीन सितंबर को रोटावेटर का सत्यापन होगा। संबंधित किसान तय तिथि पर कृषि यंत्र के साथ स्वयं उपस्थित रहें। किसानों को मूल बिल, ई-वे बिल, परमिट, कृषि यंत्र की लोकेशन सहित फोटो और ऑनलाइन भुगतान का बैंक स्टेटमेंट साथ लाना होगा।
यहां होगा सत्यापन
सोनीपत व राई ब्लॉक के किसानों का सत्यापन राजीव गांधी विश्वविद्यालय गेट, राई पर होगा। खरखौदा ब्लॉक के किसानों के लिए अनाज मंडी, खरखौदा, जबकि गोहाना, मुंडलाना व कथूरा ब्लॉक के किसानों के लिए नई सब्जी मंडी, गोहाना में व्यवस्था की गई है। गन्नौर ब्लॉक का सत्यापन अनाज मंडी, गन्नौर में होगा।