{"_id":"66b50db9002a029aee054789","slug":"photos-of-weapons-posted-from-jailed-brothers-id-named-sonipat-news-c-17-1-roh1010-480357-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जेल में बंद भाई की आईडी से पोस्ट किए हथियारों के फोटो, नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जेल में बंद भाई की आईडी से पोस्ट किए हथियारों के फोटो, नामजद
Thu, 08 Aug 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। क्राइम यूनिट गोहाना ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड करने पर सदर थाना में गांव आंवली के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव आंवली निवासी अंकित की इंस्टाग्राम आईडी से हथियार के साथ फोटो अपलोड किए थे। जिसका पता लगने पर पुलिस ने दिए गए नंबर से संपर्क किया तो वह आंवली के जतिन का मिला। उसने बताया कि यह आईडी उनके भाई अंकित की है। वह हत्या के मामले में तीन साल से जेल में बंद है। ऐसे में वह उनकी आईडी चलाते हैं। पुलिस ने जतिन के खिलाफ आमजन व भाई के विरोधियों को डराने व दहशत फैलाने के लिए उसने हथियारों के साथ फोटो अपलोड को लेकर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन