फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Photos and names of Congress district presidents missing from the banner on the relief material vehicle

Sonipat News: राहत सामग्री के वाहन पर लगे बैनर से कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के फोटो व नाम गायब

Thu, 11 Sep 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Photos and names of Congress district presidents missing from the banner on the relief material vehicle
फोटो 33: सोनीपत के गांव ईशापुर खेड़ी के टोल प्लाजा से कांग्रेस की ओर से भेजे गए राहत सामग्री के
सोनीपत। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद कांग्रेस आलाकमान की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस में अब गुटबाजी किसी स्तर पर नहीं रहेगी। सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया गया था कि वह किसी भी तरह से गुटबाजी में न पड़े अन्यथा पार्टी स्तर पर कार्रवाई होगी, लेकिन जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के महीनेभर के भीतर ही गुटबाजी के संकेत सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को ईशापुर खेड़ी टोल प्लाजा से रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री से भरे जिन पांच वाहनों को रवाना किया, उन पर लगे पोस्टरों व बैनरों में जिलाध्यक्षों के नाम व फोटो नहीं थे। इससे पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। इसको लेकर भीतरखाने चर्चा हो रही है कि क्या कांग्रेस में गुटबाजी खत्म नहीं हुई।
विज्ञापन

बैनरों पर केवल चुनिंदा नेताओं की तस्वीरें लगाई गईं, जबकि जिला स्तर पर संगठन का प्रतिनिधित्व करने वाले अध्यक्षों को नजरअंदाज कर दिया गया। हालांकि, स्थिति को संभालने की कोशिश करते हुए बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल ने सफाई दी कि यह सब जल्दबाजी में हुआ है, इसमें किसी तरह की गुटबाजी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed