फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Photographer injured by shrapnel during firing at a wedding ceremony

Sonipat News: शादी समारोह में फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से फोटोग्राफर घायल

Mon, 24 Feb 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Photographer injured by shrapnel during firing at a wedding ceremony
सोनीपत। गांव मुरथल में शादी समारोह में फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से फोटोग्राफर घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुरथल थाना पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव मच्छरौला निवासी गौरव ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह पेशे से फोटोग्राफर है। वह 22 फरवरी की रात मुरथल गांव निवासी रवि की शादी में गए थे। उनके साथ गांव कुराड़ निवासी दीपक भी थे। दोनों शादी की वीडियो बनाने के साथ फोटो ले रहे थे। तभी अचानक गांव भदाना निवासी सचिन दहिया बंदूक लेकर आया और उसने फायरिंग कर दी। इसी दौरान गोली का छर्रा उनके हाथ में लगा। इससे खून बहने लगा और वह बेहोश हो गए। आरोपी सचिन अपनी बंदूक लेकर भाग गया। शादी समारोह में विघ्न डल गया। घायल गौरव को मुरथल निवासी सुमित ने सोनीपत के बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। मामले की सूचना के बाद मुरथल थाना पुलिस ने गौरव के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed