{"_id":"677d8c452cb3008b05061196","slug":"pharmacy-semester-exams-from-today-preparations-complete-sonipat-news-c-197-1-snp1002-130448-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फार्मेसी की सेमेस्टर परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फार्मेसी की सेमेस्टर परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी
Wed, 08 Jan 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। पंडित बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक की ओर से संचालित होने वाली बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी.फार्मेसी) की सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। जिले में कामी रोड स्थित पूर्ण मूर्ति कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर में एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां जिले के करीब आठ हजार और झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित महाविद्यालय के करीब ढाई हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए विश्वविद्यालय व महाविद्यालय की टीमों ने परीक्षा केंद्र का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। पूर्ण मूर्ति संस्थान के चेयरमैन डाॅ. विजयपाल नैन ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में मौजूद सुविधाओं के देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए यहां परीक्षा केंद्र बनाया है। विवि प्रशासन के मार्गदर्शन में हमारी टीम सेमेस्टर परीक्षाओं के सफल आयोजन को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि पूर्ण मूर्ति कैंपस में नकल रहित परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉलेज परिसर के दौरे के दौरान सचिव गौतम नैन, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, प्रबंधक निदेशक कपिल भाटिया, प्रबंध निदेशक संदीप शाक्य, निदेशक एकेडेमिक डाॅ. स्वीटी, परिसर निदेशक कुलदीप, रजिस्ट्रार कंवलजीत सिंह संधू, डीन अकादमिक संदीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
इन कॉलेजों के विद्यार्थी देंगे परीक्षा
डॉ. विजयपाल नैन ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र में पूर्ण मूर्ति कॉलेज ऑफ फार्मेसी के साथ ही भगवान महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जगदीशपुर, भारत इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जीवीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हिंदू कॉलेज ऑफ फार्मेसी, आईआईटीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, साउथ प्वाइंट कॉलेज ऑफ फार्मेसी सोनीपत व संत कबीर कॉलेज ऑफ फार्मेसी लडरावण, बहादुरगढ़ जिला झज्जर के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।