{"_id":"695438cf07804a72ee08780f","slug":"pgt-and-tgt-teachers-assessed-the-academic-level-of-13704-students-in-hindi-and-14604-students-in-mathematics-sonipat-news-c-197-1-snp1008-147513-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीजीटी-टीजीटी ने हिंदी में 13,704, गणित में 14,604 विद्यार्थियों का जांचा शैक्षणिक स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीजीटी-टीजीटी ने हिंदी में 13,704, गणित में 14,604 विद्यार्थियों का जांचा शैक्षणिक स्तर
Wed, 31 Dec 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 25- सोनीपत के गांव गुहणा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छात्रा का ऑनलाइन असेसमेंट करव
सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 420 राजकीय प्राथमिक विद्यालयाें में मंगलवार को दूसरे चरण में कक्षा पहली व तीसरी के 21,689 विद्यार्थियों का गणित विषय पर आकलन (सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट) लिया गया। दूसरे दिन कक्षा दूसरी व तीसरी के 14160 विद्यार्थियों ने गणित विषय पर असेसमेंट में भाग लिया।
इसके साथ ही पहली कक्षा के विद्यार्थियों का विवरण विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने देर शाम तक जारी नहीं किया। इस आकलन का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियाें का शिक्षा स्तर जानना रहा। जिला एफएलएन समन्वयक मनोज वर्मा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से निपुण हरियाणा मिशन को मजबूती प्रदान करने व बच्चों की सीखने की क्षमता का आकलन करने के उद्देश्य से सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट का आयोजन किया गया। दूसरे चरण की हिंदी व गणित विषय पर आकलन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है।
विज्ञापन
जिले के सभी खंडों के प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा पहली से तीसरी के विद्यार्थियों के पीजीटी-टीजीटी से मूल्यांकन करवाया गया। यह आकलन निपुण हरियाणा टीचर एप के माध्यम से किया गया। कक्षा दूसरी व तीसरी में प्रथम दिन हिंदी में 13,704 विद्यार्थियों व दूसरे दिन गणित में 14,604 विद्यार्थियों ने असेसमेंट में भाग लिया।
टीजीटी-पीजीटी को प्रशिक्षण देने के बाद विद्यालयों में तीनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का आकलन एक समान पैटर्न पर करवाया गया ताकि बच्चों की सीखने की स्थिति को जानकर और सुधार लाया जा सके। इस दौरान विद्यालयों के प्रबंधकाें व कक्षा के शिक्षकों को कक्षाओं से दूर रखा गया। तकनीकी सहायता के लिए खंडस्तर पर बीआरपी, एबीआरसी व 70 क्लस्टर तैनात रहे।
कितने विद्यार्थी हुए असेसमेंट में शामिल
दूसरे चरण की हिंदी विषय पर 29 दिसंबर को हुई सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट में कक्षा दूसरी के कुल 7062 विद्यार्थियों में से 6849 (96.98 फीसदी) ने भाग लिया। कक्षा तीसरी के कुल 7507 विद्यार्थियों में से 7299 (97.23 फीसदी) ने भाग लिया। वहीं मंगलवार को हुई गणित विषय पर सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट में कक्षा दूसरी के 6855 (97.07 फीसदी) विद्यार्थी शामिल हुए। कक्षा तीसरी के 7305 (97.31 फीसदी) विद्यार्थी असेसमेंट में शामिल हुए।
जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में मूल्यांकनकर्ताओं, टीजीटी-पीजीटी के सहयोग से दूसरे चरण की हिंदी व गणित विषय पर सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस अभ्यास के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों की शैक्षिक स्थिति का जाना जा सकेगा बल्कि शिक्षकाें को अपनी शिक्षण पद्धति को और प्रभावी बनाने का अवसर मिलेगा।
- रचना बाना, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सोनीपत