फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   person of karnal arrested with samack of 8.5 lakh

करनाल के व्यक्ति को पुलिस ने 8.5 लाख रुपये की स्मैक के साथ दबोचा

Sun, 19 Jan 2020 07:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
person of karnal arrested with samack of 8.5 lakh
स्मैक सहित गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के दिल्ली कैंप से शस्त्र निरोधक टीम ने करनाल के एक व्यक्ति को साढ़े आठ लाख रुपये कीमत की स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी करनाल के गांव सदरपुर का रहने वाला राजकुमार है जो यहां रिश्तेदारी में आया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

शस्त्र निरोधक टीम के एएसआई आजाद सिंह ने बताया कि शनिवार रात को उनकी टीम महाराणा प्रताप चौक के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति कार में सवार होकर दिल्ली कैंप लाजपत नगर में आएगा। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दिल्ली कैंप में नाकाबंदी कर दी। इसी बीच कार सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोक लिया। पुलिस ने आरोपी के पास मादक पदार्थ होने का शक जताया। जिस पर उसने अपनी तलाशी डीएसपी स्तर के अधिकारी के सामने देने की बात कही। जिस पर डीएसपी वीरेंद्र सिंह से संपर्क कर उन्हें बुलाया गया। डीएसपी के सामने जब पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब से पालीथिन मिली। जिसमें जांच करने पर स्मैक बरामद की गई। पालीथिन में 85 ग्राम 37 मिलीग्राम स्मैक बरामद की गई। स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब साढ़े आठ लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी करनाल के सदरपुर के रहने वाले राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह स्मैक को दिल्ली के बवाना से लेकर आया था। वह इसे यहां बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed